राकेश चंदेल /बिलासपुर। बिलासपुर जिला के स्वारघाट क्षेत्र के अंतर्गत भुवाही में आयोजित बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत भुवाई और देहनी टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में देहनी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की और खिताब पर कब्जा जमाया।
इस अवसर पर डॉ. अनिल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया और युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बेस्ट बल्लेबाज अनुज राणा को चुना गया। बेस्ट गेंदबाज रिंकू ठाकुर रहे। मैन ऑफ द सीरीज परमिंदर के नाम रही। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ ने मैच का लुत्फ उठाया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर आयोजकों की सराहना की जा रही है।