Breaking News

  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख

ewn24 news choice of himachal 12 Oct,2026 12:45 pm


    शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की उपायुक्त (DC) किरण भड़ाना के पिता और पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की राजस्थान के भरतपुर जिले में निर्मम हत्या कर दी गई है।

    प्रारंभिक जानकारियों के अनुसार, यह दर्दनाक वारदात क्रशर विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र में हुए इस विवाद के दौरान हमलावरों ने पूर्व विधायक पर हमला कर दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

    इस दुखद घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के दुखद निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की है।

    मुख्यमंत्री ने लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना और उनके शोकाकुल परिवार से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।

    इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस दुखद घड़ी में उपायुक्त किरण भड़ाना और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।


    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधी सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻


    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather