Breaking News

  • हमीरपुर लघु रोजगार मेले में 33 उम्मीदवारों का चयन, साक्षात्कार में पहुंचे थे 64 युवा
  • कांगड़ा जिला में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 80 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
  • MCS Nowcast : शाम 6 बजे तक 5 जिलों में तेज बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट
  • हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने ये फाइनल रिजल्ट निकाला, 19 में से 2 पद ही भरे
  • मनाली : सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग मचा रहे थे UP के पर्यटक, पुलिस ने काटा चालान
  • हिमाचल की बेटी लेफ्टिनेंट प्रगति ठाकुर ने रचा इतिहास, तोड़ा पुरुषों का एकाधिकार
  • ओमान तट के पास तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला : हिमाचल के 23 वर्षीय आदित्य शर्मा की गई जान
  • कांगड़ा और चंबा में फिर कांपी धरती, सुबह सवेरे आया भूकंप-इस माह आंकड़ा 14 पहुंचा
  • हिमाचल मौसम अपडेट : 11 जून को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी, ओलावृष्टि की संभावना
  • धर्मशाला : भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग एवं अन्य हवाई गतिविधियों पर रोक

कुल्लू में बड़ा हादसा : वोट डालने के बाद मेला देखने जा रहे लोगों की टाटा सूमो खाई में गिरी

ewn24 news choice of himachal 28 May,2026 7:05 pm


    ग्रामीणों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन



    कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के साथ लगते पीज मार्ग पर बागन के समीप सवारियों से भरी एक टाटा सूमो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

    इस भयानक हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 6 वर्षीय बच्चे सहित 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

    बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेकर (वोट डालने के बाद) शिरड़ मेला देखने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा पेश आया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना खौफनाक था कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा समाई। खाई में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। 

    सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुँची। स्थानीय लोगों और पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुँचाया।

    मृतकों की जानकारी (सभी निवासी गांव बेधर, कुल्लू)

    हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाएं एक ही गांव की रहने वाली थीं -


    मैना देवी (37) — पत्नी देवी सिंह
    कलावती (40) — पत्नी सुरेंद्र
    काली देवी (35) — पत्नी बुद्धि सिंह


    घायलों की जानकारी (2 गंभीर घायल AIIMS बिलासपुर रेफर)

    हादसे में घायल हुए 9 लोगों की सूची इस प्रकार है:


    अयांश ठाकुर (6) (पुत्र राजेश ठाकुर) और तारा ठाकुर (25) (पत्नी राजेश ठाकुर) की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स (AIIMS) बिलासपुर रेफर किया गया है।

    अन्य उपचाराधीन घायल (क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू):


    जय सिंह (43) — पुत्र भरपूर सिंह (निवासी गांव शकोर)
    माला देवी (39) — पत्नी जय सिंह
    अंजू (26) — पुत्री रूम सिंह
    कमला (35) — पत्नी हीरा सिंह
    प्रोमिला देवी (35) — पत्नी वीर सिंह
    चित्रु देवी (37) — पत्नी ब्रेसटु राम
    सावित्रा (43) — पत्नी रूम सिंह

    कारणों की जांच में जुटी पुलिस


    मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि पुलिस टीम हादसे के असली कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से छानबीन कर रही है। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    शिमला पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक : बाहरी राज्यों से चिट्टा सप्लाई करने वाले 3 इंटरस्टेट सरगना गिरफ्तार 






Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather