Breaking News

  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू
  • HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
  • कांगड़ा जिला के लिए फिर आ गई सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती
  • सरकाघाट छात्रा हत्याकांड : आरोपी अस्पताल में भर्ती, जांच में हुए कई खुलासे
  • CBSE : 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां चेक कर सकते हैं अपना परिणाम

‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की वेबसाइट लॉन्च, दर्शकों के लिए 31 मार्च को खुलेंगे दरवाजे

ewn24news choice of himachal 10 Dec,2022 1:29 am

    ‘द ग्रैंड थिएटर’ में बैठ सकेंगे दो हजार दर्शक

    मुंबई। सपनों के शहर मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (एनएमएसीसी) बनाया जा रहा है। आज सेंटर की वेबसाइट का ऑफिशियल लॉन्च किया गया। 31 मार्च, 2023 तक यह सेंटर आकार ले लेगा और इसे दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा।

    वेबसाइट लॉन्च के मौके पर जारी एक वीडियो में ईशा अंबानी ने आर्ट के लिए अपनी मां नीता अंबानी के समर्पण को सलाम किया। उन्होंने बताया कि पिछले 50 वर्षों से नीता अंबानी रोज नृत्य की साधना कर रही हैं। एक बिजनेस वुमन, स्पोर्टस लवर, लीडर और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन से पहले उनकी मां एक भरतनाट्यम डांसर हैं।
    कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

    नीता अंबानी ने वीडियो में कहा कि ‘आज मैं जो कुछ हूं नृत्य की वजह से ही हूं। भारत में मूर्तिकला, नृत्य, संगीत, नाटक, चित्रकारी आदि की एक परंपरा रही है। मेरा सपना है कि भारत की कला की यह खुशबू दुनिया तक पहुंचे। मेरे बचपन के सपने को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर ने पूरा किया है। मुझे उम्मीद है कि यहाँ आकर कलाकार अपनी कल्पना की उड़ान भर पाएंगे।“

    ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (एनएमएसीसी) में एक तीन मंजिला इमारत में परफॉर्मिंग और विजुअल आर्ट्स का प्रदर्शन होगा। परफॉर्मिंग आर्ट के लिए ‘द ग्रैंड थिएटर, द स्टूडियो थिएटर और द क्यूब जैसे शानदार थिएटर बनाए जाएंगे। इन सभी में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। ‘द ग्रैंड थिएटर’ में 2 हजार दर्शक एक साथ कार्यक्रमों का मजा उठा सकेंगे। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रदर्शनी के लिए 16 हजार वर्ग फीट में फैला एक चार मंजिला आर्ट हाउस भी लॉन्च होगा।
    Bank Jobs: इस बैंक में 551 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather