Breaking News

  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें
  • HPRCA ने जेओए लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम किया घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा मौका : दुबई और मॉरीशस में नौकरी का सुनहरा अवसर, बढ़िया सैलरी
  • स्मार्ट मीटर नहीं, नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत, पेंशनर फोरम नूरपुर की दो टूक

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

ewn24news choice of himachal 07 Mar,2023 10:28 pm

    उपरोजगार कार्यालय करसोग और बालीचौकी में होंगे इंटरव्यू

    मंडी। एसआईएस, सिक्योरिटी, जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों को भरने के लिए आवेदकों (केवल पुरुष) के साक्षात्कार लिए जाएंगे, जिसके लिए निर्धारित योग्यता दसवीं पास व ऊपर है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि आयु सीमा 21 से 37 वर्ष, शारीरिक लंबाई 168 सेमी व इससे ऊपर, वजन 54 से 95 किलोग्राम होना चाहिए। उम्मीदवार का नाम जिला मंडी के किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित आवेदकों को 16,000 से 18,500 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा तथा पेंशन, ग्रेज्युटी, ईपीसए, ईएसआई, इन्श्योरेंस आदि लाभ भी दिए जाएंगे।

    डिप्टी CM अग्निहोत्री बोले- गारंटियों से पीछे नहीं हटेगी सरकार, समय दे विपक्ष

    इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार 09 मार्च को उप-रोजगार कार्यालय करसोग तथा 14 मार्च को उप - रोजगार कार्यालय, बालीचौकी में प्रातः 10.00 बजे से 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। कम्पनी के नियमानुसार आवेदकों से वर्दी फीस, प्रशिक्षण फीस व प्रॉस्पेक्टस फीस प्रशिक्षण के दौरान कुल राशि 13,850 रुपए वहन किए जाएंगे और किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए रोजगार कार्यालय उत्तरदायी नहीं होगा, संबंधित कंपनी ही जवाबदेय होगी।

     
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather