शोभायात्रा के साथ बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज
ewn24news choice of himachal 08 Mar,2024 11:15 pm
बैजनाथ। हिमाचल के कांगड़ा जिला के बैजनाथ में शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया है। शोभायात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शोभायात्रा में भाग लिया।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अति प्राचीन शिव मंदिर बैजनाथ में दर्शन किए और भगवान शिव की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव 12 मार्च तक चलेगा।