Breaking News

  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष

शिमला : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

ewn24 news choice of himachal 05 Jul,2024 7:35 pm


    शैक्षणिक योग्यता 10वीं या इससे अधिक चाहिए


    शिमला। बेरोजगारों के लिए रोजगार का बढ़िया मौका है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड वीपीओ झबोला तहसील झंडूता जिला बिलासपुर सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती करने जा रही है।

    क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए 8 से 12 जुलाई तक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

    इन पदों के लिए 8 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय ठियोग, 9 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय कुमारसैन, 10 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय सुन्नी, 11 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा और 12 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय रामपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

    इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या इससे अधिक होनी चाहिए। आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष के मध्य, वजन 54 से 95 किलोग्राम तथा लंबाई 168 सेंमी या उससे अधिक होनी चाहिए।

    इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हो, इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक, आवेदिका का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather