हिमाचल में इस दिन होगा SET, लोक सेवा आयोग ने शेड्यूल किया जारी
ewn24news choice of himachal 30 Mar,2024 11:17 pm
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा-2023 (SET-2023) 28 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा-2023 (SET-2023) का अस्थाई शेड्यूल जारी कर दिया है। यह जानकारी सेट सदस्य सचिव योग राज शर्मा ने दी है।
बता दें कि इससे पहले SET 17 मार्च 2024 को तय किया गया था। पर किन्हीं कारणों के चलते हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने परीक्षा स्थगित कर थी। इसके बाद आज हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा-2023 का शेड्यूल दोबारा जारी कर दिया गया है।