Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

नाहन: सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के 100 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन साक्षात्कार

ewn24news choice of himachal 03 Mar,2023 12:52 am

    राजगढ़ और संगड़ाह में लगेगें भर्ती शिविर


    नाहन।  शाहतलाई की कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है। जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने बताया कि  मैसर्ज एसआईएस इंडिया लि. शाहतलाई द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

    इन भर्तियों के लिए उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ और संगड़ाह में भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां पर साक्षात्कार के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्तियां होंगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में भर्ती हेतु 6 मार्च और उप-रोजगार कार्यालय संगड़ाह में भर्ती हेतु 7 मार्च 2023 को भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

    जयराम बोले- सुक्खू जी आप श्वेत पत्र करो जारी हम चर्चा के लिए तैयार

    उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड (सुरक्षा जवान) एवं सुपरवाइजर के पद हेतु शारीरिक मापदंड व लंबाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी होना चाहिए। उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच और बजन 56 किलोग्राम से ज्यादा और 90 किलोग्राम से कम हो। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पूर्व प्रशिक्षण के लिए रीजनल प्रशिक्षण केंद्र झबोला, बिलासपुर भेजा जाएगा।
    हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो छात्रों को यूके में 40 लाख का पैकेज

    पात्र इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय अपने 2 पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र, अपने बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं। सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार स्थल पर रिपोर्ट करना सुनिश्चित बनाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष न. 01702-222274 पर संपर्क कर सकते हैं।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather