Breaking News

  • नूरपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन : पुलिस चौकी के अंदर 20 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार
  • मंडी : जोगिंदरनगर के पास गहरी खाई में गिरी कार, चार नाबालिग सहित छह युवकों की गई जान
  • HPU में बायोसाइंसेज विभाग में रिसर्च असिस्टेंट के पद पर भर्ती, इंटरव्यू 20 नवंबर को
  • हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग भर्ती : JOA IT, क्लर्क व अन्य पदों के लिए अब इस तारीख तक करें आवेदन
  • नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर मंडी पुलिस का बड़ा प्रहार : करीब 58 लाख की संपत्ति की फ्रीज
  • HPBOSE : तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी-9 दिसंबर से शुरू
  • 10वीं पास और फेल युवाओं के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी : बंगाणा और अंब में इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका : मंडी में फ्लोर स्टाफ की भर्ती, 19 नवंबर से इंटरव्यू
  • किचन हैल्पर और स्टीवर्ड के 400 पदों पर बंपर भर्ती, 18 नवंबर को सुजानपुर में इंटरव्यू
  • हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस 120 फीट गहरी खाई में गिरी, चालक-परिचालक समेत 8 लोगों की गई जान

किचन हैल्पर और स्टीवर्ड के 400 पदों पर बंपर भर्ती, 18 नवंबर को सुजानपुर में इंटरव्यू

ewn24 news choice of himachal 17 Nov,2026 4:26 pm


    सुजानपुर। होटल क्षेत्र में नौकरी की तलाश करने वालों युवाओं के लिए बढ़िया मौका आया है। 

    पर्यटन एवं होटल क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड में किचन हैल्पर और स्टीवर्ड के 400 पद भरे जा रहे हैं। इन पदों के लिए 18 नवंबर को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

    जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि किचन हैल्पर के लिए 10वीं या 12वीं पास 18 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को पीएफ और ईएसआई को मिलाकर कुल 16000 रुपये वेतन मिलेगा। 



    स्टीवर्ड के पदों के लिए अभ्यर्थी के पास फूड एंड सर्विस का एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों के लिए भी 18 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को खाने एवं रहने तथा अन्य सुविधाओं सहित कुल 20,000 रुपये वेतन मिलेगा।

    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 


    हिमाचल में JOBS, EXAMS या Result से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather