10 और 11 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में बिगड़ सकता है
शिमला। हिमाचल में अब 13 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र की आज की अपडेट के अनुसार 10 और 11 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है। एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
हिमाचल में आज कोरोना के 108 केस, मंडी में 19 साल की युवती की गई जान
हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है और अधिकतम तापमान सामान्य रहा है। ऊना अधिकतम तापमान 31 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। केलांग का न्यूनतम तापमान -2.3 डिग्री रिकॉर्ड किया है।