Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

तरसूह युवक हत्या मामला: लड़की ने ब्लॉक कर दिया तो हो गई जलन

ewn24news choice of himachal 29 Nov,2022 8:08 pm

    मृतक रमन कुमार के परिजन पहुंचे पुलिस स्टेशन कांगड़ा

    कांगड़ा। हिमाचल के जिला कांगड़ा के तरसूह में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पांच दिन पहले रमन कुमार (23) का शव घर के पास ही पड़ा मिला। रास्ते में खून पड़ा था और 10 फीट नीचे युवक का शव था। युवक का मोबाइल भी गायब था।

    युवक कांगड़ा में पेंटर का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। मामले में अरला देहरा पोस्ट ऑफिस सकोट निवासी युवक ऋषि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के पास से हत्या के लिए प्रयोग हथियार और मृतक रमन का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

    पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। रमन कुमार और ऋषि एक ही लड़की से बात करते थे। पर लड़की ने ऋषि का नंबर मोबाइल से ब्लॉक कर दिया था। इसके चलते ही आरोपी को रमन कुमार से जलन हो गई थी। उसने इसी जलन के चलते रमन कुमार को बुलाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

    वहीं, मामले के पांच दिन बाद रमन कुमार के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस स्टेशन कांगड़ा पहुंचे। उनका कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और आरोपी इसमें अकेला नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करे और मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करे। रमन के परिजन पंचायत प्रधान और उपप्रधान से भी खफा दिखे। रमन कुमार की माता और अन्य महिलाओं का कहना है कि प्रधान और उपप्रधान एक बार भी उनके घर नहीं आए।

    थाना प्रभारी कांगड़ा विजय कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक की जांच में आरोपी युवक की संलिप्तता सामने आ रही है। फिर भी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि रमन कुमार और ऋषि एक ही लड़की से बात करते थे। लड़की ने आरोपी को ब्लॉक कर दिया था। इससे खफा आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather