Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल के युवक की जीरकपुर में मौत, नशे की लत ने ले ली जान

ewn24news choice of himachal 27 Nov,2022 12:51 am

    किराए के मकान में सीढ़ियों पर मिला शव

    चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक युवक की ड्रग ओवरडोज के कारण पंजाब के जीरकपुर में मौत की खबर है। हिमाचल का रहने वाला ये 33 वर्षीय युवक जीकरपुर में पटियाला रोड पर बने एक ढाबे के पास एक दुकान के ऊपर बनी दूसरी मंजिल पर किराए के मकान में रहता था।
    मंडी : ब्यास नदी पार करते हुए बिगड़ा संतुलन, तेज बहाव की चपेट में आया युवक 

    जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान नवीन सिसोदिया निवासी गांव डिडोर नहरा, जिला मंडी के रूप में हुई है। नवीन का शव जीरकपुर में उसके किराए के घर में सीढ़ियों पर मिला। वह औंधे मुंह गिरा हुआ था। आसपास के लोगों ने तुरंत उसको अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

    जीरकपुर थाना पुलिस के मुताबिक नवीन शादीशुदा था और वह शराब पीने का भी आदी था। नवीन के हाथ पर सिरिंज के काफी निशान मिले हैं जिससे साफ पता चलता है कि वह नशे की लत में बुरी तरह जकड़ा हुआ था। नशे की लत के चलते ही उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। नवीन का एक साल का बच्चा भी है। फिलहाल वह बेरोजगार था।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखा गया है और उसके परिवार को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    हिमाचल विधानसभा चुनाव: आम मतदाताओं की संख्या में वृद्धि 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather