Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

कांगड़ा: हरिपुर के पुराने मंदिरों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने पर होगा काम

ewn24news choice of himachal 08 Mar,2023 1:05 am

    कांगड़ा  को पर्यटन राजधानी के रूप में पहचान को कवायद तेज

    धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विजन के अनुरूप कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने को कवायद तेज हो गई है। जिला प्रशासन इसे लेकर रूपरेखा बनाने में जुटा है। इस क्रम में डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने पर्यटन अधोसंरचना विकास और जिले में पर्यटकों को अधिक सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर योजना पर विचार विमर्श के लिए मंगलवार को जिला अधिकारियों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हितधारकों के साथ बैठक की। इस दौरान पर्यटन को लेकर सुविधाओं के विकास से जुड़े विविध पहलुओं पर चर्चा के साथ सभी से सुझाव लिए गए।
    योल कैंट से बाहर हुए सिविल क्षेत्र को लेकर अधिसूचना जारी, भेजें सुझाव और आपत्तियां

     

    डीसी ने कहा कि कांगड़ा जिला अपने आप में पर्यटन का संपूर्ण पैकेज है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का विजन है कि कांगड़ा जिले की इस खूबी का उपयोग हो और जिले का पर्यटन राजधानी के रूप में विकास हो। यहां हर वर्ग के पर्यटक के लिए आनंद और रोमांच के अनेकों विकल्प मौजूद हैं। यहां प्रकृति, कला-संस्कृति, इतिहास और धर्म के विविध आख्यान भरे पड़े हैं। इन्हें बेहतर और व्यवस्थित तरीके से लोगों के सामने लाने की दिशा में काम किया जाएगा।
    हिमाचल में बड़ा हादसा : गाड़ी ने कुचले 9 राहगीर, 5 की मौत, 2 PGI रेफर

     

    उन्होंने कहा कि जिले में ढांचागत सुधार और पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विकास पर बल दिया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग यहां घूमने और काम के सिलसिले में आएं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि धर्मशाला को कांफ्रेंस गंतव्य के तौर पर विकसित करने पर काम किया गया है। वहीं यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर बनाने की दिशा में काम जारी है। पिछले साल राष्ट्रीय स्तर की दो बड़ी कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक यहां आयोजित की गईं। इसके चलते अब धर्मशाला को जी-20 की बैठक की मेजबानी का जिम्मा मिला है।
    शिमला : ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई

     

    यह अवसर कांफ्रेंस गंतव्य के रूप में धर्मशाला की पहचान को नई ऊंचाई देगा। वहीं, पालमपुर क्षेत्र में भी करीब 50 करोड़ रुपये व्यय कर सुविधा विकास और सौंदर्यीकरण का काम किया गया है। कांगड़ा किले में लाइट एंड साउंड गतिविधियों के अलावा भी अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर नई पर्यटकों के आकर्षण की सुविधाएं बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं। हरिपुर के पुराने मंदिर हों या अन्य ऐतिहासिक स्थल, ट्रैकिंग रूट या कन्वेंशन सेंटर, पर्यटन की दृष्टि से सभी पहलुओं पर काम किया जाएगा।
    ईमेल पर भी भेज सकते हैं सुझाव

    कांगड़ा डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने पर्यटन व्यवसाय से जुड़े सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि पर्यटन इंडस्ट्री के तौर पर प्रदेश सरकार से अपनी अपेक्षाओं को प्रशासन से अवश्य साझा करें, उन्हें सरकार के समक्ष रखा जाएगा, ताकि यहां पर्यटन और फले फूले । हितधारक अपने सुझाव जिला पर्यटन अधिकारी के ईमेल पते ‘डीटीडीओकांगड़ा एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम’पर भेज सकते हैं। बैठक में एडीसी सौरभ जस्सल, जि़ला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान सहित होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, टूर एंड ट्रैवल व एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन सहित अन्य हितधारकों और विभागीय अधिकारियों ने पर्यटन विकास एवं सुविधाओं के विस्तार को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather