Breaking News

  • सीएम सुक्खू का ऐलान, हिमाचल पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 800 पदों पर होगी भर्ती
  • चंबा में भीषण सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, एक ही परिवार के 7 लोगों की गई जान
  • हमीरपुर के भालू के दिवंगत मर्चेंट नेवी अधिकारी आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार
  • फतेहपुर ब्लॉक समिति पर कांग्रेस का कब्जा, अनीता कुमारी अध्यक्ष तो कुलवंत सिंह उपाध्यक्ष चुने
  • HPBOSE : 9वीं व 11वीं के कंपार्टमेंट छात्र हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
  • हिमाचल में इस माह अब तक 9 फीसदी कम बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • सिरमौर : घरेलू कलह से परेशान युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, शादी के बाद से चल रहा था विवाद
  • रविंद्र नाथ टैगोर उच्च विद्यालय रैंखा में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने सीखी आपदा सुरक्षा
  • पठानकोट-भरमौर NH पर बड़ा हादसा : छतरी मोड़ के पास 800 फीट नीचे लुढ़की कार, दो घरों के चिराग बुझे
  • हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर भर्ती, SET-2026 पास भी कर सकेंगे आवेदन

हिमाचल में मौसम का धोखा : अलर्ट के बाद भी न हिमपात हो रहा न बारिश

ewn24news choice of himachal 12 Jan,2023 8:20 pm

    बन रहे सूखे जैसे हालात, किसान-बागवान परेशान

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिन से मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप हो जाती है तो कभी अचानक बादल घिर आते हैं। यही नहीं विभाग का पूर्वानुमान बार-बार गलत साबित हो रहा है। मौसम विभाग ने 11 से 13 जनवरी तक लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में भारी हिमपात का अलर्ट जारी किया है। शिमला शहर सहित चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर के ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी का अलर्ट दिया गया।

    सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट कल, विक्रमादित्य सिंह नहीं होंगे शामिल

    हालांकि लाहौल-स्पीति और कुल्लू में तो ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ लेकिन इनके अलावा निचले इलाकों में बारिश नहीं हुई। केवल हलकी बूंदाबांदी हुई। गुरुवार सुबह से ही शिमला, कांगड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आज हल्के बादलों के साथ धूप खिली हुई है। इससे पहले 4 जनवरी को अलर्ट जारी किया गया कि 6 और 7 जनवरी को प्रदेश में भारी बर्फबारी होगी। तब भी अलर्ट वाले दिन प्रदेशभर में धूप खिली थी।
    जोगिंदरनगर-सरकाघाट हाईवे पर खाई में लुढ़की कार, एक की मौत-दो घायल

    बीते 24 घंटे के दौरान अटल टनल में सर्वाधिक 6 इंच बर्फ गिरी है। चंबा के किलाड़ में 3 इंच, किन्नौर के छितकुल में 2 इंच, कुल्लू के सोलंग में 4 इंच, लाहौल स्पीति के चारचा, केलांग, सरसू काजा में मात्र 2-2 इंच बर्फ गिरी है। बारिश के नाम पर चंबा और लाहौल स्पीति में ही हल्की बूंदाबांदी हुई है। प्रदेश में जनवरी के पहले 11 दिन में 91 फीसदी और दिसंबर में 98 फीसदी कम बारिश हुई है। इसी तरह दिसंबर महीने में भी लाहौल स्पीति को छोड़कर राज्य के 11 जिलों में पानी की बूंद तक नहीं गिरी।

     

    बारिश औऱ बर्फबारी न होने से सैलानी और व्यापारी तो मायूस हैं ही साथ ही किसान-बागवान भी फसलों को लेकर परेशान हैं। प्रदेश में सूखे जैसे हालात पनपने शुरू हो गए हैं। किसान-बागवान अपनी फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। सेब बागवान तोलिएं नहीं बना पा रहे। बागवानों को बगीचों में बीमारियां लगने का डर सता रहा है। बर्फबारी के बगैर सेब की अच्छी फसल की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। अब लोगों को लोहड़ी पर बारिश की उम्मीद है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather