अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे विक्रमादित्य सिंह
ewn24news choice of himachal 22 Jan,2024 11:04 pm
अयोध्या। हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने। विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह राम मंदिर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं।
फोटो शेयर कर विक्रमादित्य सिंह ने लिखा, "अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण हिमाचल के छः बार के मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह के देव समाज और हिंदू धर्म के प्रति पूर्ण निष्ठा और अटूट विश्वास को देखते हुए उनके परिवार को दिया गया था जिसका सम्मान और निर्वहन करना हमारे लिए पुत्र धर्म था। राम सबके हैं राम सबमें हैं। जय श्री राम 🚩🚩🚩 "