Breaking News

  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

शिमला में युवक का युवती को घसीटने का वीडियो वायरल- सच आया सामने

ewn24news choice of himachal 25 Sep,2023 5:31 pm

    दोनों दोस्त, घर जाने के लिए मना कर रही थी लड़की

     

    शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में हेलमेट पहने युवक द्वारा युवती को घसीटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज देखकर लग रहा है कि युवक गलत इरादे से युवती को घसीट रहा है और युवती बचने के लिए भाग रही है। यह वीडियो 24 सितंबर सुबह 5 बजे का है।

    पर जैसा वीडियो देखकर लग रहा है, वैसे कुछ नहीं है। आखिर क्या माजरा है हम आपको बताते हैं।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवती आपस में दोस्त हैं। 23 सितंबर रात के समय दोनों ने किसी पब में ज्यादा शराब पी ली थी।

    जब दोनों लक्कड़ बाजार पहुंचे तो युवती ने घर जाने से मना कर दिया। युवक के बोलने पर भी युवती घर जाने को तैयार नहीं हो रही थी। इसके बाद युवक युवती को खींचते हुए ले जाता है, जिससे युवती को हल्की चोटें भी आई हैं।

    इस घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को पुलिस थाना ले जाया गया।

    पुलिस के सामने युवती ने शिकायत करने से साफ मना कर दिया और बताया वे दोनों आपस में अच्छे दोस्त हैं।

    पुलिस ने आईजीएमसी अस्पताल ले जाकर युवती को फर्स्ट एड भी दिलवाया।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather