Breaking News

  • मंडी में लगेगा रोजगार शिविर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 100 पदों पर होगी भर्ती
  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें
  • HPRCA ने जेओए लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम किया घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा मौका : दुबई और मॉरीशस में नौकरी का सुनहरा अवसर, बढ़िया सैलरी

किन्नौर में भरे जाएंगे शास्त्री व भाषा अध्यापक के रिक्त पद

ewn24news choice of himachal 12 Mar,2023 1:46 am

    साक्षात्कार के लिए 17 मार्च को सुबह 11 बजे पहुंचें

    रिकांग पिओ । जिला किन्नौर के प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में अनुबंध आधार पर शास्त्री अध्यापक के 6 पद तथा भाषा अध्यापक का एक पद भरा जाना है। इसके लिए साक्षात्कार 17 मार्च, 2023 को प्रातः 11 बजे कार्यालय उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रिकांग पिओ में किया जाएगा। उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अशोक नेगी ने यह जानकारी दी है।

    IGMC और TMC से मेडिकल कॉलेज चंबा भेजे 35 डॉक्टर, नोटिफिकेशन जारी

    अशोक नेगी ने बताया कि शास्त्री अध्यापक के कुल 6 पद भरे जाएंगे जिसमें तीन पद अनुसूचित जाति (सामान्य), दो पद अनुसूचित जाति (आई.आर.डी.पी) तथा एक पद अनुसूचित जनजाति (आई.आर.डी.पी) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाषा अध्यापक का कुल एक पद भरा जाएगा जो अनुसूचित जाति (आई.आर.डी.पी) के लिए आरक्षित है।

    उन्होंने बताया कि इन पदों को भरने के लिए रोजगार कार्यालय से नाम मंगवाए गए थे जिन्हें पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वह 17 मार्च को कार्यालय उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रिकांग पिओ में सभी आवश्यक दस्तावेजों व एक पासपोर्ट साईज फोटो सहित पहुंचना सुनिश्चित बनाएं।
    युवाओं को रोजगार का मौका : 14 मार्च को पहुंचें आईटीआई ऊना

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather