Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों में टक्कर : चलेगा 'गदर 2' का जादू या 'एनिमल' जीतेगी दिल

ewn24news choice of himachal 07 Jan,2023 12:03 am

    मुंबई। साल 2023 में कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आने वाले हफ्ते में दो बड़े स्टार की मूवी में टक्कर होने जा रही है। ये सितारे हैं सनी देओल और रणबीर कपूर। जी हां, 11 अगस्त, 2023 को रणबीर की 'एनिमल' और सनी की 'गदर 2' रिलीज होने वाली है।

    एक तरफ संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी 'एनिमल' (Animal) में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना हैं दूसरी तरफ सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर-2 आ रहे हैं।

    CRPF: भरे जाएंगे ASI और हेड कांस्टेबल के 1,458 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

    Gadar 2 की बात करें तो ये एक ऐसी मूवी है, जो भारतीय होने की भावना का जश्न मनाती है और इसकी रिलीज के लिए स्वतंत्रता दिवस से बेहतर कोई समय नहीं हो सकता है। ये 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। मेकर्स फिल्म के सीक्वल में पहली वाली मूवी के हिट गाने 'मैं निकला ओ गड्डी लेके' और 'उड़ जा काले...' को रीक्रिएट करेंगे।

    भारत-पाकिस्तान बंटवारे और इसे जुड़ी प्रेम कहानी पर बनी यह फिल्म अनिल शर्मा की मास्टरपीस है, जिसके गाने, कहानी, स्टारकास्ट और डायलॉग यादगार आज भी मशहूर हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने लोगों को दीवाना बना दिया था।

    हालांकि ‘गदर 2’ को एनिमल से तगड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना जैसे टॉप स्टार्स अहम रोल निभा रहे हैं।

    सनी देओल बनाम बॉबी देओल भी होगा टकराव

    बॉक्स ऑफिस पर इस टकराव को सनी देओल बनाम बॉबी देओल भी कहा जा रहा है, क्योंकि बीते कुछ सालों में बॉबी देओल की लोकप्रियता में खासा उछाल आया है। आश्रम सिरीज से उनको काफी फेम मिला और साथ ही उन्हें विलेन के रोल में दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 53 साल के बॉबी देओल ‘हॉस्टल लव’ में नजर आए थे जबकि 66 साल के सनी देओल को पिछली बार ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ में देखा गया था।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather