Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

पालमपुर की खूबसूरती कायम रखने को बड़ी पहल, प्लास्टिक कचरे से बनेंगी टाइल्स

ewn24news choice of himachal 27 Mar,2023 9:50 pm

    आयुक्त आशीष शर्मा ने दी जानकारी

    पालमपुर। नगर निगम पालमपुर एक खूबसूरत पहल कर अनुकरणीय कार्य आरंभ करने जा रहा है, जिससे निगम क्षेत्र के कूड़े का निष्पादन भी होगा और इससे टाइल्स का निर्माण भी होगा। नगर निगम ने पालमपुर की खूबसूरती को कायम रखने और कूड़े के निष्पादन के लिए आनंदिता प्लास्टिक के एमडी अंकुश शर्मा सामने आए हैं। नगर निगम पालमपुर आयुक्त आशीष शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में नगर निगम पालमपुर कूड़े के निष्पादन के लिए महत्वपूर्ण योजना बनाई गई है, जिसमें निगम प्लास्टिक कूड़े को लेकर एक योजना कार्यान्वित करने जा रहा है।

    हिमाचल में H3N2 इन्फ्लूएंजा का पहला मामला, ढाई माह की बच्ची संक्रमित

    उन्होंने बताया कि आनंदिता प्लास्टिक द्वारा हर महीने 200 क्विंटल प्लास्टिक कचरा लिया जाएगा। आनंदिता प्लास्टिक के एमडी अंकुश शर्मा की पहल पर इस कचरे को कटिंग एवं हीटिंग के उपरांत आकर्षक प्लास्टिक टाइल्स का निर्माण किया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्लास्टिक कूड़े को अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में भी भेजा जाएगा, जिससे पालमपुर के सौंदर्य और स्वच्छता को बरकरार रखा जा सके और नगर वासियों को भी लाभ प्राप्त हो सके।
    बजट सत्र: नियमित होने से बचे PTA शिक्षकों को लेकर आया जवाब-पढ़ें खबर

    उन्होंने बताया कि काफी समय से पालमपुर शहर में रात के समय कूड़े को जान बूझकर बिखराकर शहर की खूबसूरती को ग्रहण लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम सख्त कानून-व्यवस्था बनाने जा रहा है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather