Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का दावा - 20 साल से ज्यादा वक्त तक रहेंगे जीवित

ewn24news choice of himachal 23 Mar,2023 8:05 pm

    चुगलाखांग बौद्ध मठ में थाई भिक्षुओं को पढ़ाया शांति का पाठ

    कांगड़ा। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने अपनी उम्र और स्वास्थ्य को लेकर बड़ा दावा किया। जिला कांगड़ा के मैक्लोडगंज स्थित चुगलाखांग बौद्ध मठ में थाई भिक्षुओं को संबोधित करते हुए दलाई लामा बोले, 'मैं 87 वर्ष का हूं, पूर्णतया स्वस्थ होने के साथ शारीरिक रूप से चुस्त दुरुस्त हूं। मेरा विश्वास है कि मैं अभी 20 साल से ज्यादा वक्त तक जीवित रहूंगा।"

    वाटर सेस पर बोले सुक्खू - पड़ोसी राज्यों के जल अधिकार का नहीं हो रहा उल्लंघन

    दलाई लामा ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि चीन में एक बार फिर बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार होगा। पूर्व में भी चीन बौद्ध देश था। मेडिटेशन से हम करुणा को बढ़ावा दे सकते हैं। मैं बौद्ध भिक्षु हूं। मैंने शुरू से ही इसका अभ्यास किया है, जिससे मुझमें शांति मिली है। मेडिटेशन के अभ्यास से आत्मिक शांति प्राप्त हो सकती है। बौद्ध दर्शन हमें गुस्से पर नियंत्रण करने की शिक्षा देता है।"
    मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा, जमानत भी मिली

    दुनिया में तेजी से बढ़ रही हिंसा पर दुख जताते हुए तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा कि ऐसे समय में अहिंसा, करुणा, प्रेम और सहिष्णुता का प्रचार करना और भी आवश्यक हो जाता है, ताकि लोगों के बीच सद्भाव बना रहे। आज के दौर में हर तरफ हिंसा का बोलबाला है और हथियारों की दौड़ लगी हुई है। सब एक दूसरे को मारने काटने में लगे हुए हैं।
    शिमला : न लिंक खोला न मैसेज आया, खाते से उड़ गए 3 लाख रुपए

    दलाई लामा ने कहा कि अहिंसा, करुणा, प्रेम और सहिष्णुता हमें भाईचारा सिखाता है। पृथ्वी पर रहने वाले लोग हम सब भाई-बहन हैं। इसमें चीनी लोग भी शामिल हैं। मैंने महसूस किया है कि उनकी सोच संकुचित है। यही कारण है कि आज अधिक से अधिक चीनी बौद्ध धर्म की ओर प्रेरित हो रहे हैं। चीन महत्वपूर्ण देश है, वहां दुनिया की आधी आबादी है। चित को कैसे शांत रखें, यह जानना जरूरी है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather