Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

ewn24news choice of himachal 05 Apr,2023 1:27 am

    शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम संपन्न हुई। इसमें मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना को कानून बनाकर लागू करने, कोरोना को लेकर प्रेजेंटेशन और नादौन में HRTC का डिपो खोलने की मंजूरी प्रदान की गई।

    सुक्खू कैबिनेट ने सुखाश्रय बिल को इसी बजट सत्र में लाने को मंजूरी प्रदान की। कैबिनेट में चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना को एक्ट बनाकर लागू करने का निर्णय लिया गया है।

    सिरमौर : संगड़ाह में 10,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा जेई

    मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के सभी प्रावधान को एक्ट बनाकर लागू किया जाएगा। इसके तहत अनाथ बच्चों की प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन, आश्रमों में उनकी देखरेख, उनकी शादी, पॉकेट मनी, घूमने-फिरने का खर्च, लैंड-लेस को मकान के लिए जमीन इत्यादि देने के सभी प्रावधान एक्ट के दायरे में लाए जाएंगे।

    गौर हो कि सीएम सुक्खू ने पहली ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत अनाथ बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई घोषणाएं की गई है। अब इसे सख्ती से लागू करने के लिए कानून बनाने की तैयारी में है। सदन में बिल पास होने के बाद इसे राज्यपाल की मंजूरी को भेजा जाएगा।
    चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पलटी HRTC बस, 40 यात्री थे सवार

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट मीटिंग कोरोना को लेकर भी प्रेजेंटेशन दी गई, लेकिन बंदिशों को लेकर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया। हालांकि प्रदेश में कोरोना के लगभग 1,493 एक्टिव केस हो गए हैं।

    इसके अलावा सुक्खू कैबिनेट ने नादौन में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) का डिपो खोलने को मंजूरी प्रदान की। नादौन मुख्यमंत्री का चुनाव क्षेत्र है। इससे पहले बीते सप्ताह की कैबिनेट ने सीएम के गृह जिला हमीरपुर में राज्य परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल और चिकित्सा सेवाएं निगम खोलने को मंजूरी दी थी।


    आउटसोर्स के मुद्दे पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की बड़ी बात-पढ़ें खबर


    हिमाचल: HRTC कंडक्टर के 360 पदों के लिए Detailed Advertisement जारी


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather