Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Breaking: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार-पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

ewn24news choice of himachal 21 Dec,2022 6:27 pm

    अगले तीन से चार दिन साफ रहेगा मौसम

    शिमला। हिमाचल में लोगों को बारिश और बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार है। हिमाचल में अगर मौसम की बात करें तो अगले तीन से चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। 26 के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जोकि 28 और 29 के आसपास ज्यादा सक्रिय हो सकता है। ऐसे में हिमाचल के कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। शिमला, मंडी कुल्लू, चंबा, कांगड़ा के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो न्यू ईयर पर पर्यटकों को बर्फ का दीदार हो सकता है।
    हिमाचल: 1 अप्रैल के बाद सृजित व अपग्रेड स्वास्थ्य संस्थान भी डि-नोटिफाई

     

    हिमाचल में क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावना कम है। हालांकि लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू व मंडी व शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में 25 रात या 26 को हल्की बर्फबारी हो सकती है। राजधानी शिमला बर्फबारी की संभावना न के बराबर है। शिमला में क्रिसमस पर बादल आ सकते हैं। हिमाचल में तापमान काफी कम चल रहे हैं।  प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से कम चल रहे हैं, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। बिलासपुर, मंडी, ऊना, हमीरपुर और सोलन के नीचले क्षेत्रों में धुंध परेशान कर सकती है। बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में शीतलहर देखने को मिल सकती है।
    सुक्खू सरकार का एक और बड़ा एक्शन, न्यू बिजली बोर्ड डिवीजन डी-नोटिफाई

     

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने की संभावना है, लेकिन दिसंबर माह के आखिरी दिनों में कई हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। 28 दिसम्बर से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे नए साल पर प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में तापमान सामान्य से कम चल रहे हैं, जिससे ठंड काफी बढ़ गई हैं। प्रदेश के निचले जिलों में इस दौरान मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना में धुंध छाई रहेगी, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

     
    ओपीएस बहाली को लेकर सीएम सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात- पढ़ें खबर


    [embed]
    [/embed]

     
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather