Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

चैत्र मास मेले, बाबा बालक नाथ मंदिर में क्या रहेंगी व्यवस्थाएं-पढ़ें खबर

ewn24news choice of himachal 14 Feb,2023 8:57 pm

    12 मार्च से आरंभ होंगे मेले, 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर

    हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास के मेले 12 मार्च से शुरू होंगे। मेले को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटा जाएगा। इसके अलावा 150 अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी और 175 होमगार्ड जवानों की तैनाती की जाएगी।
    मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ हिमाचल भाजपा का बड़ा फैसला, कार्यसमिति में हुआ तय

    मेलों के सफल आयोजन के लिए विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मंगलवार को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में जिला और उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके चैत्र मास मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मेले के दौरान बाहर से बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध की जानी चाहिए। इनमें किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, पेयजल और बिजली की आपूर्ति, सफाई तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहनी चाहिए। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पूरे दियोटसिद्ध क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत करवाने और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    नूरपुर अस्पताल में वर्षों से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भवती महिलाएं परेशान

    बैठक के दौरान डीसी देबश्वेता बनिक ने बताया कि 12 मार्च से 14 अप्रैल तक चैत्र मास मेले के सुचारू आयोजन के लिए एसडीएम बड़सर को मेला अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जबकि डीएसपी बड़सर मेला पुलिस अधिकारी होंगे। इनके अलावा बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटा जाएगा और प्रत्येक सेक्टर के लिए सेक्टर मैजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले के दौरान मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जाएगा।

    डीसी ने बताया कि मेले के लिए 150 अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी और 175 होमगाड्र्स की तैनाती की जाएगी। इनके अलावा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम से भी कड़ी नजर रहेगी। मेले के दौरान आग की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन वाहन और अग्निशमन कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट रहेंगे।
    हिमाचल में फिर धोखाधड़ी : ऐप डाउनलोड करवाकर खाते से उड़ाए 85 हजार

    श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। खाद्य वस्तुओं की क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए फूड सेफ्टी अधिकारी की ड्यूटी लगाई जा रही है।  मेले के दौरान पार्किंग व्यवस्था, बस एवं टैक्सी सुविधा, लंगर व्यवस्था और अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई।

    चैत्र मेले की तैयारियों से संबंधित बैठक से पहले विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने बाबा बालक नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के यूट्यूब चैनल के क्यूआर कोड का अनावरण भी किया। श्रद्धालु इस क्यूआर कोड को अपने मोबाइल पर स्कैन करके यूट्यूब चैनल पर बाबा की गुफा के दर्शन, आरती और अन्य गतिविधियां देख सकेंगे। बैठक में न्यास के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम शशि पाल शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    सुंदरनगर: BBN कॉलोनी में घर में घुसता दिखा तेंदुआ, इलाके में दहशत का माहौल

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather