Breaking News

  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख
  • हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें
  • हिमाचल में कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी के पदों पर दी जाएगी पदोन्नति, सीएम सुक्खू का ऐलान

हिमाचल घूमने आए पंजाब के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, 4 घायल

ewn24news choice of himachal 31 Dec,2022 8:25 pm

    परवाणू में नेशनल हाईवे 5 पर हुआ हादसा

    सोलन। नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक इन दिनों भारी संख्या में हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं। इसी के साथ सड़क हादसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार सुबह से तीन हादसे हिमाचल में हो चुके हैं जिसमें तीन लोगों की जान गई है। इसी बीच सोलन जिला के परवाणू से भी सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
    कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर किया जारी-जानिए

    परवाणू में पर्यटकों से भरी कार हाईवे से खाई में जा गिरी। हादसे में 2 पर्यटकों की मौत हुई है, वहीं 4 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। कार में सवार सभी लोग पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से नए साल का जश्न मनाने के लिए शिमला आए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत नेशनल हाईवे 5 पर TTR और कश्यप ढाबे के पास शनिवार सुबह ये हादसा पेश आया है। इनोवा गाड़ी नंबर PB23-AF6715 शिमला से पंजाब की ओर जा रही थी, जिसमे 6 लोग सवार थे। चालक ने अचानक एक तीखे मोड़ पर अचानक चालक का बैलेंस बिगड़ा और गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी।
    मंडी : काम पर निकला था सूरज, फिसली बाइक-सिर पर लगी चोट, मौत

    हादसे मे रवि सिंगला (39) निवासी मकान नंबर 230, विकासनगर, मंडी गोबिंदगढ़ और राधेश्याम (21) निवासी खानपुर जिला समस्तीपुर, बिहार की मौक़े पर ही मौत हो गई। वहीं कुन्दन कुमार, रविन्द्र कुमार, बलराम व चन्दन कुमार घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
    कांगड़ा: पैसे और गहने चोरी मामले में जम्मू-कश्मीर निवासी दो गिरफ्तार

    हादसे में घायल कुंदन कुमार ने बताया कि वह मंडी गोबिंदगढ़ में रवि सिंगला की दुकान पर काम करता है। 30 दिसंबर को दुकान बंद करने के बाद दुकान मालिक रवि सिंगला के साथ उनकी कार में घूमने के लिए हिमाचल आए थे। दुकान पर काम करने वाला रविन्द्र कुमार, चन्दन कुमार व राधे भी साथ आए थे। गाड़ी दुकान मालिक रवि सिंगला ही चला रहे थे।

    हिमाचल में घूमने के बाद ये लोग पंजाब लौट रहे थे। रास्ते में कश्यप ढाबे के पास तीखा मोड़ होने के कारण रवि सिंगला का बैलेंस बिगड़ा और कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई। परवाणू थाना प्रभारी फूल चंद ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
    कुल्लू में हादसा : सड़क से उतकर ब्यास किनारे गिरी कार, दो की गई जान


    Himachal: पालमपुर के राख-नगरी में 35 करोड़ रुपये से स्थापित होगा आईटी पार्क


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather