Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कांगड़ा : कड़ी मशक्कत के बाद निकाला पोलैंड के पायलट आंद्रेज विक्टर का शव

ewn24news choice of himachal 02 Nov,2023 11:27 pm

    10 दिन तक चले अभियान में ढूंढ निकाले विदेशी पायलट

    धर्मशाला। कांगड़ा जिला के बीड़ बिलिंग से पैराग्लाइडिंग की एकल उड़ान भरने के बाद राह भटक चुके विदेशी पायलटों को भारतीय सेना, वायुसेना और अन्य बचाव दलों के सहयोग से ढूंढ निकाला गया है। करीब दस दिन तक चले इस खोज अभियान की जानकारी धर्मशाला में पत्रकारों से साझा करते हुए डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही।


    कांगड़ा के नगरोटा बगवां में व्यक्ति ने अपने भाई और भाभी को मारी गोली


    उन्होंने बताया कि बिलिंग से एकल उड़ान के दौरान गायब हुए पायलटों में से रूस के एक पुरुष और अमेरिका की एक महिला पायलट को दो दिन के भीतर ही निजी हेलीकॉप्टर्स की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया था।





    वहीं दस दिन से धर्मशाला की ऊपरी पहाड़ियों में खबरोटू के पास एक खड़ी चट्टान में फंसे पोलैंड के 74 वर्षीय पायलट आंद्रेज विक्टर की बॉडी को भी आज वीरवार को भारतीय सेना और वायु सेना की मदद से निकाल लिया गया है।




    डीसी ने बताया कि बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने गायब हुए पायलट्स की सूचना जिला प्रशासन से 23 अक्टूबर को दी थी। उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन से समन्वय स्थापित कर निजी हेलीकॉप्टर्स के द्वारा 24 अक्टूबर से पायलट्स को ढूंढना शुरू किया।


    उन्होंने बताया कि पायलट्स की लोकेशन पता चलने के बाद अमेरिकी महिला पायलट को थमसर पास और एक रूसी पायलट को रेड रूफ टेंपल के पास से दो दिन के भीतर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।





    वहीं पोलैंड के पायलट आंद्रेज विक्टर की लोकेशन धर्मशाला की ऊपरी पहाड़ियों में खबरोटू के पास एक खड़ी चट्टान के पास समूद्र तल से करीब 3650 मीटर ऊंचाई पर ट्रैक की गई।


    डीसी ने बताया कि विक्टर ऊंचे पहाड़ों के बीच एकदम खड़ी चट्टान पर फंसे थे, जहां पहुंचना बहुत कठिन था। उन्होंने बताया कि विक्टर को बाहर निकालने के लिए भारतीय सेना और वायुसेना से संपर्क साधा गया। उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना ने रेस्क्यू के लिए अपने दो चीताह हेलीकॉप्टर्स को मौके पर भेजा।




    उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को इसकी मदद से उस पहाड़ी के ऊपर उतारा गया। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर से यह टीमें उसी पहाड़ी पर मौजूद रहीं और पायलट को निकालने का प्रयास करती रहीं, लेकिन रास्ता न होने की वजह से वहां तक पहुंचने में असमर्थ रहीं।


    कांगड़ा के डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि विक्टर के पास पहुंचने में आ रही कठिनाई को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारतीय वायुसेना के गरुड़ कमांडो और गुलमर्ग स्थित ‘हाई अल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल’ से संपर्क किया।


    उन्होंने बताया कि वहां से आए भारतीय सेना और वायुसेना के पैराट्रूपर्स ने एक नवम्बर को मोर्चा संभाला और आज दो नवम्बर (वीरवार) को पोलैंड के पायलट आंद्रेज विक्टर की बॉडी को बाहर निकालकर जिला प्रशासन को सौंप दिया।


    उन्होंने बताया कि विक्टर की बॉडी को जोनल अस्पताल धर्मशाला में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद उनके परिवारजनों को उसे सौंप दिया जाएगा।


    डीसी ने भारतीय सेना और वायुसेना का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिला कांगड़ा में कईं महत्वपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशंस को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारतीय सेना और वायुसेना ने जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों का अप्रतिम सहयोग किया है।



























    [embed]
    [/embed]









Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather