Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

योल कैंट से बाहर हुए सिविल क्षेत्र को लेकर अधिसूचना जारी, भेजें सुझाव और आपत्तियां

ewn24news choice of himachal 08 Mar,2023 12:40 am

    जिला प्रशासन पंचायत राज विभाग को भेजेगा संस्तुति

     

    धर्मशाला। कैंटोनमेंट बोर्ड योल की सीमाओं से बाहर हुए सिविल क्षेत्र को साथ लगती पंचायतों में मिलाने पर क्षेत्रवासियों से सुझाव-आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि खास योल कैंटोनमेंट बोर्ड के अंतर्गत आने वाले 7 वार्डों के क्षेत्रों को सीमावर्ती पंचायतों रक्कड़, बाघणी, तंगरोटी खास तथा नरवाणा खास के वार्डों में विलय को लेकर पंचायती राज विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

    इसे लेकर क्षेत्रवासियों के सुझाव-आपत्तियां मांगे गई हैं। संबंधित क्षेत्र के निवासी अपने सुझाव-आपत्तियां अगले 15 दिन के भीतर लिखित में उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में सौंप सकते हैं। इस अवधि के उपरांत आपत्तियां-सुझाव स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन 15 दिनों के भीतर प्राप्त सुझाव-आपत्तियों पर गौर करने के बाद जिला प्रशासन पंचायत राज विभाग को अपनी संस्तुति भेजेगा।
    हिमाचल में बड़ा हादसा : गाड़ी ने कुचले 9 राहगीर, 5 की मौत, 2 PGI रेफर

    यह होगा विलय का स्वरूप

    डीसी ने योल कैंट के वर्तमान वार्ड, जो पंचायतों में शामिल किए जाने हैं की जानकारी देते हुए बताया कि योल कैंट के संपूर्ण 1-स्लेट गोदाम वार्ड का रक्कड़ पंचायत के चतेहड़ वार्ड तथा योल कैंट के संपूर्ण 6-चतेहड़ वार्ड और आंशिक 7-योल खास का रक्कड़ पंचायत के रक्कड़ 1 वार्ड में विलय किया जाएगा। कैंट के संपूर्ण 5-लेसर वार्ड को बाघणी के रसान 7 वार्ड में मिलाया जाएगा। वहीं आंशिक 7-योल खास, आंशिक 4-बनोरड़ू का रसान 9 में विलय होगा।

    इसी तरह संपूर्ण 3-बन्नी और आंशिक 4-बनोरड़ू और आंशिक 2-नरवाणा खास का ग्राम पंचायत तंगरोटू खास के 3-तंगरोटू खास वार्ड में और 7-योल खास का 2-तंगरोटू खास में विलय होगा। आंशिक 2-नरवाणा खास का नरवाणा खास पंचायत के 6-सैणी मोहल्ला वार्ड में विलय होगा।
    वहीं, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा ने बताया कि ग्राम पंचायत रक्कड़, बाघणी, तंगरोटी खास तथा नरवाणा खास के वार्डों में सिविल क्षेत्र के 7 वार्डों के विलय से इन पंचायतों की कुल आबादी में करीब दो गुना इजाफा होगा। इन चार पंचायतों की कुल आबादी वर्तमान के 7714 से बढ़कर 15 हजार 354 हो जाएगी।
    शिमला : ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather