Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सुधीर शर्मा बोले - धर्मशाला में खुलेगी रेसलिंग अकादमी

ewn24news choice of himachal 13 Apr,2023 3:58 am

    कहा, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे संसाधन व सुविधा

    धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में रेसलिंग अकादमी खोली जाएगी, ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उपयुक्त सुविधा व संसाधन मिल सकें। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात बुधवार शाम को चैतड़ू के समीप भीम टिल्ला छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कुश्ती समेत अन्य ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने पर बल दिया।
    इस मौके सुधीर शर्मा ने सैकड़ों लोगों के साथ बैठकर दंगल प्रतियोगिता का आनंद लिया और विजेता व उपविजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया।

    सुधीर शर्मा ने कहा कि ग्रामीण खेलों को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए युवाओं में प्राचीन खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।

    हिमाचल में बढ़ने लगी गर्मी, इस दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना

     

    सुधीर शर्मा ने कहा कि भीम टिल्ला दंगल आपसी मेलजोल का बड़ा प्रतीक है। इस मेले में कई पंचायतों के लोग एक मंच पर आकर संयुक्त रूप से आयोजन करके एकता का संदेश देते हैं। इस अवसर पर उन्होंने मेला समिति को 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसमें वे 51 हजार रुपये अपनी ओर से तथा 1 लाख रुपये विधायक निधि से देंगे।

    विधायक ने मेला कमेटी के सुझाव के अनुरूप अगले साल से मेले का आयोजन मनेड़ मैदान में कराने की बात कही, ताकि मेले के आयोजन को खुली जगह मिले तथा बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मेले का भरपूर आनंद ले सकें । अभी जहां मेला होता है वो जगह सड़क के बिल्कुल साथ है और जगह भी बहुत कम है, इसलिए सभी की सुविधा को देखते हुए अगले वर्ष से मेला मनेड़ पंचायत के ग्राउंड में शिफ्ट किया जाएगा । उन्होंने कहा कि मेले के लिए मैदान के विकास और रखरखाव का खर्च सरकार वहन करेगी ।

     
    कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

    मेले में पहलवानों ने दिखाया दमखमभीम टिल्ला छिंज मेले में उतरी भारत के कई इलाकों से पहलवानों ने दमखम दिखाया। इसमें पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी आदि राज्यों के नामी अखाड़ों से रेस्लर पहुंचे। सुधीर शर्मा ने सभी से खेल भावना का पालन करने का आग्रह किया।



    [embed]
    [/embed]


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather