Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में बर्फबारी : मनाली-केलांग हाईवे बंद, ऊपरी शिमला में भी यातायात ठप

ewn24news choice of himachal 13 Jan,2023 7:54 pm













    अटल टनल रोहतांग के पास डेढ़ फीट ताजा बर्फबारी



    केलांग/शिमला -हिमाचल प्रदेश में गुरुवार रात से जारी बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है। लाहौल-स्पीति में जारी हिमपात के चलते अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है वहीं मनाली-केलांग हाईवे भी बंद कर दिया गया। अटल टनल के पास डेढ़ फीट ताजा बर्फबारी होने के कारण रास्ता ब्लॉक है। इसके अलावा रोहतांग, कुंजुम, बारालाचा और कुगति दर्रा में 2 से 3 फीट हिमपात हुआ है।
    मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने शरद यादव के निधन पर जताया शोक 

    SP लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि अटल टनल से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। टनल के आसपास भारी बर्फबारी हुई है। लिहाजा धुंधी से अटल टनल नॉर्थ पोल के बीच कई जगह हिमखंड खिसकने का खतरा है।

    उधर, शिमला में भी बीती रात से हो रही बर्फबारी के चलते ऊपरी शिमला की सड़कें बंद हो गई हैं। देर रात को और सुबह हुए ताजा हिमपात के बाद बसों और गाड़ियों को ऊपरी शिमला जाने से रोका गया है। कुफरी, नारकंडा, चौपाल, खडापत्थर के रोड पूरी तरह से बंद हैं। शिमला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि सड़क पर फिसलन काफी ज्यादा है। ऐसे में गाड़ियों को लेकर ऊपरी शिमला न जाएं।
    सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शुरू, मिल सकता है OPS का तोहफा

    NRTC प्रबंधन का कहना है कि जहां ज्यादा बर्फ गिरती है, वहां रात के समय बसें नहीं भेजी जाएगी। सभी ड्राइवरों को इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। उनका कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बसों की रूट जहां रद्द हुए हैं, उनमें कोटखाई, चौपाल, नेरवा, ननखड़ी और ठियोग से आगे नरैल व मत्याणा के क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में HRTC बसें नहीं भेजी गई हैं।

    पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा यातायात के लिए बंद हो गया है। रोहड़ू को जोड़ने वाला मार्ग भी खड़ापत्थर के पास बंद हो गया है। जिले के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों की सड़कें बंद पड़ी हैं, जिसके चलते इन पर बसें नहीं चल रहीं। बर्फ को देखने के लिए कई सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। सैलानी कुफरी की ओर जा रहे हैं जिस वजह से वहां गाड़ियों का जमावड़ा लगा है। कुफरी और इसके आसपास ट्रैफिक जाम लग रहा है।

    बर्फबारी के चलते जहां एक ओर प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। दूसरी ओर प्रदेश के पर्यटक स्थल शिमला, मनाली, कुफरी, नारकंडा, डलहौजी समेत अन्य क्षेत्रों में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इन पर्यटन स्थलों में सैलानी बर्फबारी का खूब आनंद उठा रहे हैं।




    [embed]
    [/embed]








    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 9



















Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather