Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

हिमाचल : SMC टीचर का ऐलान, 25 तक लो नियमितीकरण का फैसला- नहीं तो

ewn24news choice of himachal 16 Jan,2024 11:05 pm






    26 जनवरी से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी



    शिमला। हिमाचल के एसएमसी टीचर ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। एसएमसी (SMC) अध्यापक संघ ने 26 जनवरी से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है।




    साथ ही सरकार से मांग की है कि अगर सरकार ने 25 जनवरी तक नियमितीकरण को लेकर फैसला नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को उग्र किया जाएगा। एसएमसी टीचर क्लासों का बहिष्कार करने के साथ-साथ परिवार सहित सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

    एसएमसी (SMC) अध्यापक संघ ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि अध्यापकों को नियमित करने को लेकर बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट अभी तक सरकार को नही सौंपी है।



    31 दिसंबर तक डेडलाइन दी गई जो अब पूरी हो गई है। आज स्थितियां ऐसी बनी हुई हैं कि 20 फीसदी अध्यापक उम्र पूरा होने पर बिना नियमित हुए ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। एसएमसी दुर्गम इलाकों में कम पैसे पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है।




    एसएमसी अध्यापकों ने सरकार से कई बार नियमित करने की गुहार लगाई है, लेकिन सरकार आर्थिक स्थिति का हवाला देकर बार-बार मामले को लटकाने का प्रयास कर रही है, जो अब बर्दास्त से बाहर हो गया है।


















Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather