Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल के 29वें राज्यपाल, संस्कृत में ली शपथ

ewn24news choice of himachal 18 Feb,2023 8:17 pm

    कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

    शिमला। शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली। उन्होंने शपथ संस्कृत में ली। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सबीना ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट के अन्य मंत्री आदि मौजूद रहे।

    पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

    शिव प्रताप शुक्ल का जन्म गोरखपुर जनपद के ग्राम रूद्रपुर पोस्ट- खजनी में 1 अप्रैल 1952 को हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम-रूद्रपुर खजनी में हुई एवं कक्षा 9 से विधि स्नातक की शिक्षा गोरखपुर में हुई। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में कार्य प्रारंभ किया। वह 1983 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

    वर्ष 1989 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में गोरखपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रथम बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। इसके उपरान्त, वर्ष 1991 में पुनः निर्वाचित हुए एवं उत्तर प्रदेश की पहली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार में बेसिक शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा एवं भाषा विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार का कार्यभार संभाला।
    बैजनाथ शिव मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब-देखें तस्वीरें

    उन्होंने उद्यान विभाग, खेलकूद, युवा कल्याण एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का दायित्व का निवर्हन भी किया। वर्ष 1993 में पुनः विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष 1996 में चौथी बार विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के पश्चात् कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्त, राजनाथ सिंह की सरकार में कारागार विधि एवं न्याय एवं ग्राम्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निवर्हन किया।

    इसके उपरान्त, 10 जून, 2016 को उत्तर प्रदेश के राज्यसभा के सदस्य के लिए निर्वाचित हुए। 3 सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में वित्त राज्यमंत्री, भारत सरकार का दायित्व संभाला। 4 जुलाई, 2022 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निवर्हन किया।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather