Breaking News

  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित

शिमला नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, पढ़ें विस्तार से

ewn24news choice of himachal 01 Apr,2023 5:54 pm

    17 वार्ड महिलाओं के लिए हैं आरक्षित, 14 अनारक्षित

    शिमला। नगर निगम शिमला चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। इसमें 17 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें तीन वार्ड एससी महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। साथ ही 14 वार्ड अनारक्षित हैं। तीन वार्ड एससी के लिए आरक्षित हैं।  बता दें कि शिमला नगर निगम चुनाव होने हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों जीत का दावा कर रही हैं। भाजपा ने नगर निगम पर कब्जा करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी 34 वार्डों के भाजपा द्वारा वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।


    सुक्खू सरकार से बोले शांता-हमें नहीं चाहिए पेंशन, पर अपमान तो मत करो


    ये होंगे भाजपा के वार्ड प्रभारी


    भराड़ी वार्ड का प्रभारी रोहित सचदेवा, रुल्दू भट्टा का श्रवण शर्मा, कैथू  का सुनील धर, अन्नाडेल का योगिंदर योगी, समरहिल का भागेश शर्मा, टूटू का विवेक शर्मा, मज्याठ का रंजन भारद्वाज, बालूगंज का राजेश घई और कच्चीघाटी का रणदीप कंवर को नियुक्त किया गया है। टूटीकंडी से जय चंद, नाभा से अनिल, फगली से राजीव पंडित, कृष्णानगर से राज पाल, राम बाजार से मुकेश शारदा, लोअर बाजार से अजय सरना, जाखू से गोपाल सूद, बेनमोर से योगिंदर पुंडीर, इंजन घर से  संजय अग्रवाल, संजौली चौक से गौरव सूद, अप्पर ढली से मंजुला सरैक व लोअर ढली से शालिंदर चौहान प्रभारी होंगे।






    शांति विहार वार्ड का प्रभारी राजिंद्र चौहान, भट्टाकुफर का अनूप रोहाल, सांगटी का केशव चौहान , मल्याणा का यश पाल चौहान, पंथाघाटी का राकेश शर्मा, कसुंपटी का राजेश सैनी, छोटा शिमला का अरविंद लखनपाल, विकास नगर का सुशील कड़शोली, कंगनाधार का हरी दत्त वर्मा, पटयोग का सोहन लाल शर्मा, न्यू शिमला का मनु भारद्वाज, खालिनी का परवीन ठाकुर और कनलोग का दिग्विजय सिंह चौहान को बनाया गया है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather