Breaking News

  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

शिमला: बेटे की गाड़ी से शराब बरामद, फूट-फूट कर रोई नगर निगम की पूर्व मेयर

ewn24news choice of himachal 01 May,2023 6:14 pm

    रविवार देर रात चलौंठी का है मामला

     

    शिमला। नगर निगम शिमला MC Shimla चुनाव के बीच संजौली के चलौंठी में देर रात भाजपा समर्थित पूर्व मेयर के बेटे की गाड़ी से चार बोतल शराब बरामद की है।  पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ भाजपा समर्थित पूर्व मेयर के बेटे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने और शराब की बोतल से भरा बैग गाड़ी में रखने के आरोप लगाए हैं। पूर्व मेयर सत्या कौंडल भी बेटे के बचाव में सामने आई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से न्याय की गुहार लगाई है।
    सोलन: घर लौटी पहाड़ की बेटी बलजीत कौर, मां के छलके आंसू, क्या बोलीं-पढ़ें खबर

    बता दें कि नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कल यानी दो मई को मतदान होना है। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने नगर निगम पर कब्जे को लेकर पूरा जोर लगा दिया है। नगर निगम चुनाव के लिए 30 अप्रैल शाम चार बजे से प्रचार थम गया है। 2 मई तक शराब के वितरण आदि पर पूरी तरह से रोक है। इसी बीच चलौंठी में पुलिस ने पूर्व मेयर के बेटे की गाड़ी से चार बोतल शराब की बरामद की है। मामले में राजनीति भी सुर्ख हो गई है।

    पूर्व मेयर के बेटे ने आरोप लगाया है कि चुनाव के लिए उनके घर रिश्तेदारों का आना-जाना जारी है। वह चचेरी बहन को छोड़ने लंबी धार जा रहा था। छोड़कर वापस आ रहा था। चलौंठी में अचानक कुछ लड़के गाड़ी के सामने आ गए और गाड़ी रुकवाई। कुछ लड़के चिल्ला रहे थे कि पूर्व मेयर की गाड़ी है। मैं घबरा गया। मैंने निकलने की कोशिश की।
    विक्रमादित्य बोले- शिमला स्मार्ट सिटी में पैसों की बर्बादी की होगी जांच

    पर उन्होंने गाड़ी की चाबी छीनकर गाड़ी बंद कर दी और गाड़ी से बाहर निकाला। चार पांच लड़के उनसे मारपीट करने लगे। इसी बीच उन्होंने मेरी गाड़ी में बैग रख दिया। उस वक्त दो पुलिस गश्त पर आ रहे थे और उन्होंने बचाव किया। पुलिसवालों ने बचाया। ये कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।
    पुलिस की मौजदूगी में भी मारपीट की। पुलिस स्टेशन ले गए। रात दो बजे तक पुलिस थाने के बाहर नारेबाजी करते रहे। उन्होंने भी शिकायत की पर उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।

    पूर्व मेयर और संजौली से प्रत्याशी सत्या कौंडल ने कहा कि बेटे को जान से मारने का प्रयास किया है। उनका बेटा भतीजी को घर छोड़ने लंबी धार गया था।  जब वापस आ रहा था तो बेटे पर हमला किया। उन्होंने कहा कि गश्त पर निकले संजौली पुलिस के दो पुलिसकर्मियों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मेरे बेटे की जान बचाई। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से  न्याय की गुहार लगाई है।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather