Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

चंबा-जोत मार्ग पर हादसा, कांगड़ा के युवक की गई जान, दूसरा घायल

ewn24news choice of himachal 02 Mar,2023 7:33 pm

    कुट के पास कंडे दा खेतर में हुआ हादसा

    चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में सड़क हादसे में कांगड़ा जिला निवासी एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग पर हुआ है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अविनाश पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव चनेद डाकघर फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई। घायल युवक की पहचान 24 वर्षीय अभिषेक निवासी गांव डड़ोह डाकघर फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।

    बता दें कि दोनों युवक कार में सवार होकर चंबा से कांगड़ा की तरफ जा रहे थे। चंबा-चुवाड़ी वाया जोत मार्ग पर कुट के पास कंडे दा खेतर में चालक कार से संतुलन खो बैठा और कार खाई में गिर गई। हादसे में अविनाश की मौत हो गई और अभिषेक घायल है। घायल युवक की हालत अभी खतरे से बाहर है। वहीं, पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather