Breaking News

  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

खाई में गिरी लेंटल डाल लौट रहे युवकों की कार, लगी आग-दो की मौत

ewn24news choice of himachal 02 Mar,2023 5:46 pm

    एक युवक गंभीर रूप से घायल, मंडी अस्पताल में भर्ती

    मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। खाई में गिरने से एक कार में आग लगने से दो युवकों की जलकर मौत हो गई है। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का उपचार जोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है।

    बता दें कि तीन युवक भवान सिंह (38), चुन्नी लाल (28) निवासी सजेहड़ डाकघर नौहली तहसील पधर जिला मंडी और पदम सिंह (27) पुत्र दौलत राम गांव भराड़ पंचायत नौहली पधर में मकान का लेंटल डालकर नौहली की तरफ लौट रहे थे। कार चुन्नी लाल चला रहा था। चालक पधर-जोगेंद्रनगर वाया नौहली राजमार्ग पर दमेला के पास मोड पर कार से नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर करीब पचास मीटर खाई में गिर गई।

    कार के खाई में गिरते वक्त पदम सिंह रास्ते में गिर गया। खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। आग लगने से चालक चुन्नी लाल और भवान सिंह बुरी तरह जल गए और उनकी मौत हो गई। घायल पदम को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पधर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather