Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में बिजली महंगी, भाजपा का हमला-जनता पर बोझ दिया करार

ewn24news choice of himachal 01 Apr,2023 9:58 pm

    विधानसभा सदन के भीतर भी आवाज उठाने के चेताया

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रति यूनिट 22 पैसे बिजली महंगी हुई है। बिजली महंगी होने के खिलाफ भाजपा ने सरकार पर हमला बोल दिया है। भाजपा विधायक व मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा है कि एक तरफ जहां कांग्रेस ने चुनाव से पहले 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का जनता से वादा किया था, दूसरी तरफ उसके बिल्कुल उलट करते हुए कांग्रेस सरकार ने बिजली के दामों में वृद्धि करके जनता पर बोझ डालने का काम किया है, जिसका भाजपा विरोध करती है।
    हमीरपुर के डीसी होंगे हेमराज बैरवा, एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता को सोलन भेजा

    रणधीर शर्मा ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने जनता को राहत देते हुए 125 मिनट बिजली मुफ्त में देने का निर्णय किया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आते ही लोगों को राहत देने के बजाय बोझ डालने का काम शुरू कर दिया है। पहले डीजल पर वैट बढ़ाया और अब बिजली भी महंगी कर दी है। भाजपा विधायक इसके खिलाफ विधानसभा सदन के भीतर भी आवाज उठाएंगे।
    शिमला नगर निगम चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर जारी, पढ़ें विस्तार से 

    वहीं, एमसी शिमला चुनाव का रोस्टर जारी होने पर पर रणधीर शर्मा ने कहा है कि भाजपा नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है और पार्टी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कई बैठकें कर रणनीति भी तैयार कर रही है। नगर निगम शिमला पर एक बार फिर से भाजपा जीत सुनिश्चित करेगी।



    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather