Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शिमला में बारिश का कहर : कहीं गिरा मकान कहीं गिरा पेड़, कौन से रोड प्रभावित पढ़ें डिटेल

ewn24news choice of himachal 09 Jul,2023 10:08 pm

    शिमला। हिमाचल में भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। शिमला जिला में बारिश कहर बनकर बरस रही है। शिमला जिला के कोटगढ़ के पानेवली गांव में भूस्खलन की चपेट में एक घर आ गया।

    घटना के समय घर में कुल पांच लोग जयचंद, उनकी पत्नी बीना देवी, बेटा अनिल कुमार, बहू किरण और पोता स्वप्निल थे। हादसे में बेटे अनिल उम्र 32, बहू किरण और पोते स्वप्निल उम्र 11 की दबकर मौत हो गई है। वहीं, जयचंद और उनकी पत्नी बीना को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।

    शिमला में बारिश का कहर : कहीं गिरा मकान कहीं गिरा पेड़, कौन से रोड प्रभावित पढ़ें डिटेल

     

    वहीं, बारिश के चलते ढली फल मंडी पर संकट के बादल छा गए हैं। मंडी में पानी भर गया है। मंडी पर पहाड़ी दरकने का खतरा भी बना हुआ है। शिमला के कृष्णानगर में डंगा गिरा है। इससे एक गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। साथ लगते घर को भी खतरा पैदा हो गया है। फागली चौक में सुबह के वक्त भारी-भरकम पेड़ गाड़ी पर आ गिरा। गाड़ी में मां अपने छोटे बेटे के साथ थी। दोनों बाल-बाल बचे हैं।

    शिमला के सुन्नी में अंग्रेजों के समय में बनें चाबा पावर हाउस में पानी भर गया। भारी बारिश से सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पावर हाउस में पानी भर गया है, जिससे मशीनें चलना बंद हो गई हैं।
    कुल्लू में 5 प्रवासी मजदूर रेस्क्यू और मंडी में घर में फंसे 6 लोग निकाले


    भारी बारिश के कारण शिमला में निम्नलिखित सड़कें प्रभावित हुई हैं -

    शिमला शहर -

    • तवी मोड़ व टूटू के बीच में भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है यातायात एक तरफा चल रहा है ।
    • टुटीकंडी क्रॉसिंग व आईएसबीटी के बीच में पेड़ गिरा है इस कारण यातायात एक तरफा चल रहा है ।

    • विधानसभा से अनाडेल वाली सड़क में कुमार हाऊस के पास भूस्खलन हुआ है मार्ग अवरुद्ध है ।
    • मेहली के समीप सड़क पर पेड़ गिरने के कारण मेहली-जुन्गा सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध है I

    बाहरी शिमला

    •शिमला मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग- 205 पर घंडल के पास बने लोहे के ब्रिज के नीचे से भूस्खलन हो रहा है जिस कारण पुल पर यातायात एकतरफा चलोया जा रहा है । शिमला पुलिस आपसे अनुरोध करती है कि यातायात के लिए निम्नलिखित मार्ग का प्रयोग करें :-

    • शिमला से अर्की, शालाघट, बिलासपुर, हमीरपुर, काँगड़ा , मंडी की ओर जाने वाले वाहन घंडल के पास बने लोहे के ब्रिज से ही गुजरेंगे।
    • जबकि अर्की, शालाघट, बिलासपुर, हमीरपुर, काँगड़ा , मंडी से शिमला की ओर आने वाले वाहन बंगोरा (गलोग), कालीहट्टी, नालहट्टी, हरीदेवी, घनाहट्टी रोड का प्रयोग करें।
    शिमला : पहाड़ी से घर पर गिरा भारी मलबा, युवती की जान, बुजुर्ग महिला दबी

     

    •राष्ट्रीय राजमार्ग 05 ठियोग बिजली विभाग कार्यालय व हॉस्पिटल के मध्य बने लोहे के पुल को अतिहातन हर प्रकार के लोड ट्रकों के लिए बंद किया गया है, अन्य यातायात के लिए पुल खुला रहेगा। मौसाम सामान्य होने के बाद पुल को दोबारा खोल दिया जायेगा।
    •नारकंडा से नन्खरी सड़क मार्ग बथनाल के समीप भूस्खलन के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध है।

    •शिमला- रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में नारकंडा (बरुबाग) के समीप पेड़ गिरने से यातायात एकतरफा चल रहा है, सड़क को खोलने का काम प्रगति पर है।
    •चोपाल शिमला सड़क मार्ग यातायात के लिए खुला है, जबकि चोपाल एरिया के बहुत से लिंक रोड अवरुद्ध हो चुके हैं।
    •शिमला- सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग राजमार्ग यातायात के लिए खुला है।
    कांगड़ा में बारिश का अलर्ट, सोमवार को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र

     


    कांगड़ा में चक्की पुल ट्रैफिक के लिए बंद, वाहनों की आवाजाही रोकी


    Breaking : कांगड़ा जिला का कालेश्वर महादेव मंदिर 3 दिन के लिए बंद

     


    शिमला : बारिश का कहर, भूस्खलन से गिरा मकान, पति-पत्नी, बेटे की दबकर मौत

     



     
    हिमाचल में 10 व 11 जुलाई को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

     


    हिमाचल में भारी बरसात : कौन सा रोड कहां हैं बंद, यहां पढ़ें डिटेल

     



     

    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather