Breaking News

  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें
  • HPRCA ने जेओए लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम किया घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा मौका : दुबई और मॉरीशस में नौकरी का सुनहरा अवसर, बढ़िया सैलरी
  • स्मार्ट मीटर नहीं, नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत, पेंशनर फोरम नूरपुर की दो टूक

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी जारी : 24 मार्च तक खराब रहेगा मौसम

ewn24news choice of himachal 18 Mar,2023 8:26 pm

    अटल टनल रोहतांग में हुई बर्फबारी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर शनिवार को भी जारी है। कांगड़ा सहित निचले इलाकों में सुबह से ही रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का सिलसिला जारी है। लाहौल-स्पीति में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ व साऊथ पोर्टल में बर्फबारी शुरू हो गई है।

    HPSSC की बहाली की मांग को लेकर शिमला पहुंचा बेरोजगारों का पैदल मार्च

    लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी है कि वे खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें, केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें। अधिक जानकारी के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में 9459461355 और कंट्रोल रूम में 8988092298 पर संपर्क कर सकते हैं।
    हिमाचल पुलिस के DIG विमुक्त रंजन SPG में देंगे सेवाएं, हुई नियुक्ति

    बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 24 मार्च तक मौसम बिगड़े रहने की संभावना है। हालांकि, 21 और 22 मार्च को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अपडेट के अनुसार 19 और 20 मार्च को हिमाचल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। क्योंकि 19 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
    पालमपुर MC वार्ड नंबर दो का चुनाव निरस्त, मतदाता सूची निरीक्षण को उपलब्ध

    हिमाचल में औसत न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में कुकम सेरी में 4 और केलांग में एक सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। वहीं, डलहौजी में 38, सलूणी में 21, चंबा में 19, धर्मशाला में 15, भरमौर औऱ पालमपुर में 12-12, मनाली, कुफरी, कोठी, सोलन, चौपाल में 8-8, नगरोटा सूरियां में 7, गगल, बंजार, नैनादेवी, जोगिंदरनगर, बैजनाथ में 6-6, और पांवटा साहब में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather