Breaking News

  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर
  • पालमपुर में फिर आई सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, इस बार भरे जाएंगे 120 पद
  • ITI मंडी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव : 26,500 रुपए तक वेतन के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • सेल्स एग्जीक्यूटिव और सेल्स मेनेजर के पदों पर भर्ती, घुमारवीं में 17 को इंटरव्यू
  • HPRCA : अध्यापकों की विभिन्न श्रेणियों के कुल 808 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
  • कांगड़ा जिला के लिए फिर आ गई सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की भर्ती
  • सरकाघाट छात्रा हत्याकांड : आरोपी अस्पताल में भर्ती, जांच में हुए कई खुलासे

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने की सगाई, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

ewn24news choice of himachal 14 May,2023 5:19 am

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर ली है। रिंग सेरेमनी में परिणीति की बहन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं। हालांकि प्रियंका के पति निक जोनस शामिल नहीं हो पाए।



    परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई समारोह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सगाई के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। कपल इन फोटोज में बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। सगाई के बाद दोनों ने मीडिया से भी मुलाकात की और मिठाई बांटी।



    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आदित्य ठाकरे राघव और परिणीति के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के कपूरथला हाउस पहुंचे।



    इनके अलावा सगाई समारोह में कपिल सिब्बल, आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, राजीव शुक्ला, मेघालय के मुख्यमंत्री सीके संगम, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम भी शामिल हुए।



    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को कई बार एक साथ देखा गया है। कभी डिनर डेट पर तो कभी एयरपोर्ट पर। दोनों हाल ही में मोहाली में पंजाब और मुंबई के बीच हुए IPL मैच भी देखने भी पहुंचे थे।



    इसी के बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं लेकिन इसे लेकर कभी दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी। इसके बाद अचानक दोनों की सगाई की खबर सामने आई और आज दोनों ने सगाई कर ली।



    बता दें कि राघव चड्डा आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। राघव ने 2012 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी और पार्टी में शामिल होते ही उन्हें पार्टी का खजांची यानी ट्रेजरार बना दिया गया। इसकी बड़ी वजह यह है कि राघव राजनीति में आने से पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। 2016 में वह कुछ समय के लिए मनीष सिसोदिया के एडवाइजर भी रहे।

    2018 में उन्हें पार्टी ने दक्षिण दिल्ली का इंचार्ज बना दिया और 2019 में वह लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन रमेश बिधूड़ी से हार गए। फरवरी 2020 में वह दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर विधायक बने। 2021 में पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्य सभा सांसद के लिए नामित किया और वह राज्यसभा के सबसे युवा सांसद बन गए।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather