Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल की जेलों में स्वरोजगार से जुड़े कैदी, पैसा कमाकर पाल रहे परिवार

ewn24news choice of himachal 15 Nov,2022 8:23 pm

    शिमला के गेयटी में लगी कैदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की जेलों में बंद कई कैदी जेल विभाग की योजना "हर हाथ को काम" के तहत जेल में ही काम कर रहे हैं। ऊन, लकड़ी और बेकरी के उत्पाद कैदी जेल के अंदर तैयार कर रहे हैं जिसके जरिए कैदी स्वरोजगार से जुड़कर अपने परिवार के लिए पैसा भी भेज रहे हैं।

    कैदियों के उत्पादों को बेचने के लिए जेल विभाग ने कई काउंटर बनाए हैं वहीं समय-समय पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाता है।
    राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भारत को दिलाया था रजत पदक

    शिमला के गेयटी थियेटर में आज कैदियों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की 4 दिवसीय प्रदर्शनी और बिक्री लगाई गई है जिसका शुभारंभ डीजीपी हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने किया।

    डीजीपी ने कहा कि इससे न केवल कैदियों के बनाए उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है बल्कि उन्हें बेचा भी जा रहा है जिससे कैदियों की जीवन शैली में भी बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी जेल विभाग हिमाचल प्रदेश की पहल की सराहना कर चुके हैं।

    एक सजायाफ्ता कैदियों ने बताया कि जेल के अंदर उनको काम मिला है जिसकी बदौलत वे सजा काटने के साथ-साथ परिवार का गुजारा भी कर रहे हैं। जेल से छूटने के बाद भी वे जब समाज के बीच लौटेंगे तो इसी काम को करके आगे की जिंदगी काटेंगे।
    हिमाचल में बर्फबारी-बारिश का दौर शुरू : बर्फ से ढकी चोटियां, प्रदेश में शीतलहर

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 14 जेलों में 2,500 के करीब कैदी इस तरह के रोजगार से जुड़े हैं जो सज़ा काटने के साथ-साथ परिवार का भरण-पोषण भी कर रहे हैं।



    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">

?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather