Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

'पहाड़ का पानी, पहाड़ की जवानी पहाड़ के नहीं आती काम' बदलनी होगी धारणा

ewn24news choice of himachal 20 Feb,2023 6:25 pm

    उत्तराखंड रोजगार मेले को संबोधित करते पीएम मोदी ने कही ये बात

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती है' यह धारणा बदलनी होगी। इसलिए केंद्र सरकार का निरंतर प्रयास है कि युवा गांव की तरफ लौटें। इसके लिए पहाड़ में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बनाए जा रहे हैं। उत्तराखंड में सड़कें बन रही हैं, रेल लाइनें बिछ रही हैं। दूरदराज क्षेत्रों में आना जाना आसान हो गया है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कही।

    कांगड़ा : रेहन के पास आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की गई जान

    उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के जरिए लाखों युवाओं को नियुक्त पत्र दिए हैं। मुद्रा योजना से टूरिज्म और स्वरोजगार को बल देने में कारगर सिद्ध हो रही है। दुकान, ढाबे, गेस्ट हाउस व होम स्टे जैसा व्यवसाय करने वाले युवाओं को 10 लाख तक का लोन बिना गारंटी दिया जा रहा है। अब तक पूरे देश में 38 करोड़ मुद्रा योजना के तहत लोन दिए जा चुके हैं। देश में 8 करोड़ युवा पहली बार उद्यमी बने हैं। इसमें महिलाओं, एससी/एसटी का हिस्सा ज्यादा है। उत्तराखंड के भी हजारों युवाओं को लाभ मिला है।
    मंडी: आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, ये है लास्ट डेट

    उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर में भी डिमांड बढ़ी है। इंटरनेट और डिजिटल सेवा देने वाले क्षेत्रों में हजारों युवा काम कर रहे हैं। टूरिज्म सेक्टर का विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड के युवाओं को घर के नजदीक रोजगार मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज से आपकी नई शुरूआत का अवसर है। इससे आपका जीवन और आपके परिवार का जीवन बदलने वाला है। लेकिन, जिस सेवा में आप आज प्रवेश कर रहे हैं वो आपका जीवन बदलने का नहीं बल्कि व्यापक बदलाव का माध्यम है। अपने सेवा भाव राज्य और राष्ट्र में विकास और विश्वास के प्रयासों में भरपूर योगदान देना है।

    [embed]
    [/embed]

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather