Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

हिमाचल स्वास्थ्य समिति के 2,400 कर्मियों को सरकार से आस-होगा उजाला

ewn24news choice of himachal 05 Jan,2023 10:04 pm

    नियमितीकरण के लिए स्थाई नीति बनाने की उठाई मांग

    धर्मशाला। हिमाचल की सुक्खू सरकार से राज्य स्वास्थ्य समिति (नेशनल हेल्थ मिशन) अनुबंध कर्मचारियों के  नियमितीकरण के लिए स्थाई नीति बनाने की आस जगी है। धर्मशाला में मीडिया से बातचीत में राज्य स्वास्थ्य समिति (नेशनल हेल्थ मिशन) अनुबंध कर्मचारी संघ हिमाचल के प्रदेश प्रेस सचिव राज महाजन ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेशभर में लगभग 2,400 कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक किसी भी सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के लिए नियमितीकरण की कोई स्थाई नीति नहीं बनाई गई है। प्रदेश में नवनियुक्त सरकार का गठन हुआ है, जिसकी कमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संभाली है।
    उड़ीसा के भुवनेश्वर और कटक में जियो ट्रू 5जी लॉन्च  

    पदाधिकारी चुनाव से पहले  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं डिप्टी सीएम मुकेश अग्नीहोत्री को भी मिले थे, जिसमें उन्होंने संघ को इन कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने का भरोसा भी संघ को दिया था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ की नवगठित कार्यकारिणी हाल ही में मुख्यमंत्री एवं डिप्टी सीएम को सरकार बनने के बाद शिमला भी मिल चुकी है, जिसमें संघ को सरकार द्वारा जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया गया है।

    उन्होंने बताया कि चार जनवरी तारीख से धर्मशाला में सरकार पहला शीतकालीन सत्र चल रहा है, जिसमें विधायकों को शपथ भी दिलाई जा चुकी है। इसी कड़ी में संघ ने एक बार पुनः मुख्यमंत्री को धर्मशाला में सम्मानित कर इन कर्मचारियों के अंधकारमय जीवन में नियमतिकरण की मांग को पूरा कर उजाला लाने का आग्रह किया है।
    हिमाचल : दो IAS को अतिरिक्त कार्यभार, देवेश कुमार देखेंगे पंचायती राज विभाग

    राज महाजन ने बताया कि विभिन्न पदों पर कार्यरत ये कर्मचारी शैक्षणिक एवं तकनीकी तौर पर सक्षम हैं एवं विभाग और सरकार में पूर्व में बहुत बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरष्कृत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग में रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य करने वाले इन कर्मचारियों ने चाहे वो कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का समय हो या क्षय रोग उन्मूलन का कार्यक्रम या स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य जांचने का जिम्मा अपना योगदान शत प्रतिशत दिया है।

    उन्होंने बताया कि  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नायक फिल्म के मुख्यमंत्री की तरह बहुत ही प्रत्यक्ष और अच्छे निर्णय ले रहे हैं, जिससे इन कर्मचारियों में वर्षों से लंबित पड़ी मांग को पूरा होने का भी शत प्रतिशत उम्मीद जगी है।  सरकार इन कर्मचारियों को नियमितीकरणकी स्थाई नीति बनाकर राहत प्रदान करे, ये 2400 परिवार सरकार के हमेशा ऋणी रहेंगे। इस मौके पर जिला कांगड़ा के अध्यक्ष बख्शीश सिंह एवं महासचिव विशाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    चंबा जिला से मिला चौथा विधानसभा अध्यक्ष, भटियात से दूसरा-पढ़ें खबर


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather