Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

प्रीति जिंटा बन गईं पूरी पहाड़न : जलाया चूल्हा, पति को पहनाई हिमाचली टोपी

ewn24news choice of himachal 13 May,2023 1:48 am

    शिमला। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के जुब्बल स्थित अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रही हैं। प्रीति जिंटा हर रोज अपने फैंस के साथ फोटो व वीडियो शेयर कर रही हैं जिसमें वह अपने बचपन के दिनों को याद करती हैं तो कभी पहाड़ी अंदाज में नजर आती हैं। ऐसे ही कुछ फोटो शुक्रवार को प्रीति ने शेयर किए हैं। इन फोटोज में प्रीति जिंटा पहाड़न लुक में नजर आ रही हैं।

    CBSE ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट किया घोषित, 87 फीसदी से अधिक रहा

     

    सिर पर ढाठू लगाए और पीले सूट के साथ स्वेटर पहने हुए प्रीति चूल्हे के पास बैठी हैं और आग जला रही हैं। प्रीति जिंटा ने कैप्शन में लिखा, "पुरानी यादें ताजा करना और नई यादें बनाना। पहाड़ी घरों में सारी कार्रवाई रसोई के इर्द-गिर्द घूमती है। यहां मैं आग जलाने की कोशिश कर रहा हूं और शायद ही कभी इस्तेमाल किए जाने वाले पुराने चूल्हे को जीवंत करने की कोशिश कर रही हूं।"

    इससे पहले प्रीति जिंटा ने अपने पति के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें उनके पति जीन गुडइनफ हिमाचली टोपी पहने नजर आ रहे हैं। इस फोटो की कैप्शन में प्रीति ने लिखा, "जब आपके पति पहली बार आपके साथ घर आते हैं और परिवार उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी उपहार में देता है।"
    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का यह रिजल्ट किया आउट

     

    प्रीति जिंटा ने गुरुवार को हाटकोटी मंदिर के वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह अपने पति व बच्चों के साथ मां हाटेश्वरी के दर्शन करती नजर आ रही थीं और अपने बचपन को भी याद कर रही थीं।

    प्रीति ने कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जब मैं छोटी थी तो अक्सर शिमला के हाटकोटी में हाटेश्वरी माता मंदिर जाती थी। इस मंदिर ने मेरे बचपन में एक बड़ी भूमिका निभाई है और मैंने हमेशा इससे बहुत जुड़ाव महसूस किया है।

    अब जब मैं एक मां हूं तो यह स्वाभाविक है कि मेरे बच्चे जिस पहले मंदिर में गए वह यह अविश्वसनीय और प्राचीन मंदिर था। मुझे यकीन है कि जय और जिया को यह यात्रा याद नहीं होगी इसलिए हमें फिर से वापस आना होगा, क्योंकि मां का बुलावा फिर से ज़रूर आएगा। यह जादुई, रहस्यमय और आश्चर्यजनक सुंदर है।"

    साल 2021 में प्रीति और उनके पति जीन गुडइनफ ने सरोगेसी के जरिये अपने जुड़वां बच्चों का वेलकम किया था। उन्होंने अभी तक इनका चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने बच्चों का नाम जय और जिया रखा है।
    CBSE 12Th Result : लड़कियों का दबदबा पर वर्ष 2022 से कुछ निराशाजनक रहा परिणाम

    बता दें कि धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल-2023 के महासंग्राम से पहले पंजाब किंग्स की मालकिन एक्ट्रेस प्रीति जिंटा शिमला पहुंची हैं। धर्मशाला एचपीसीए स्टेडियम में 17 और 19 मई को मैच होना है। 17 मई को पंजाब किंग्स की टीम और दिल्ली की टीम से भिड़ेगी। वहीं, 19 मई को पंजाब और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच मुकाबला होगा।


    हिमाचल : महिलाओं को 1,500 रुपए भत्ते को लेकर अनुराग ठाकुर की बड़ी बात


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather