Breaking News

  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्यपाल, परिवार व कांग्रेस नेताओं संग मनाई होली, देखें तस्वीरें
  • बिलासपुर : खुलेआम पिस्तौल लेकर बंबर ठाकुर के घर में घुसे हमलावर, सामने आया वीडियो
  • बिलासपुर में बड़ी वारदात : कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर चली गोलियां, PSO भी जख्मी
  • कांगड़ा में होली के दिन हादसा : बनेर खड्ड में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक ने गंवाई जान
  • नूरपुर में खूब बरसे रंग : इशांत भारद्वाज के गीतों पर थिरके लोग-जमकर खेली होली
  • स्वारघाट : एक महिला ने रॉड से हमले तो दूसरी ने पत्थर फेंकने का जड़ा आरोप-क्रॉस केस
  • स्वारघाट : जंगल में खैर के अवैध कटान का मामला, दो पेड़ काटे-तीन गिरफ्तार
  • झंडूता में पब्लिक इंटरेक्शन कार्यक्रम के तहत जागरूकता बैठक
  • हिमाचल मौसम अपडेट : बढ़ने लगा पारा, ये तीन दिन येलो अलर्ट जारी-पढ़ें
  • अग्निवीर भर्ती : पालमपुर एसडीएम ऑफिस में कैंप स्थापित, करें संपर्क

हिमाचल : हमीरपुर से मिला दूसरा मुख्यमंत्री, रविवार सुबह लेंगे शपथ

ewn24news choice of himachal 11 Dec,2022 12:39 am

    सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री

    शिमला। हिमाचल मुख्यमंत्री का पद फिर हमीरपुर जिला के हिस्से में आया है। फर्क इतना है कि पहले प्रेम कुमार धूमल भाजपा पार्टी से मुख्यमंत्री बने थे और अब सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस से मुख्यमंत्री बने हैं।

    हिमाचल की राजनीति के इतिहास में पहली बार निचले हिमाचल से मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले डॉ. वाईएस परमार, रामलाल ठाकुर और वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री रहे हैं, जोकि हिमाचल के ऊपरी क्षेत्र से आते थे। 1983 के बाद अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री का नया चेहरा आया है।
    सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम

    बता दें कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह पहली बार 1983 में मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद वह ही 1985, 1993, 2003 और 2012 में मुख्यमंत्री रहे। 1998 में कुछ दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे।

    वीरभद्र सिंह के निधन के बाद अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री का नया चेहरा होना था। जोकि सुखविंदर सिंह सुक्खू के रूप में मिला है। एचआरटीसी ड्राइवर का बेटा हिमाचल की बागड़ौर संभालेगा।
    हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी 

    सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिला के विधानसभा क्षेत्र नादौन से विधायक चुनकर आए हैं। वह हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रियंका गांधी के भी काफी करीबी माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कल 11 दिसंबर को सुबह 2 बजे शपथ लेंगे।

    बता दें कि मुख्यमंत्री के नाम को लेकर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगी। इससे पहले शिमला में मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। विधानसभा के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया।
    हिमाचल : हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने वाला विधेयक संसद में पास 

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">
    हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather