Breaking News

  • कांगड़ा : नई सुरंग बनी आकर्षण का केंद्र, सेल्फी-फोटो खिंचवाने को लग रही भीड़
  • रिश्तेदार के निधन पर शोक जताने जा रहे थे लोग, खाई में गिरा वाहन-दो की गई जान
  • शिमला से दिल्ली लौटीं सोनिया गांधी, आईजीएमसी से शाम को मिली थी छुट्टी
  • मंडी में सवाते चैंपियनशिप 2025 का भव्य आयोजन, सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर स्कूल बगला अव्वल
  • मंडी : पहाड़ी से गिरा भारी मलबा और चट्टानें, चपेट में आया टेंपो ट्रैवलर, सड़क पर पलटा
  • हल्दी की खेती करें किसान, 90 रुपए प्रति किलो एमएसपी दे रही सरकार
  • शिमला : सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, IGMC में भर्ती, लिए गए टेस्ट
  • हिमाचल में बढ़ने लगी तपिश, ऊना जिला सबसे गर्म-11 जून तक मौसम साफ
  • धमड़ी से हुआ नूरपुर, पर 'दमड़ी' से रुपया कब होगा नूरजहां के नाम से जुड़ा ये शहर
  • पति की जमीन बिकवाई फिर पैसे और जेवर लेकर फरार हो गई पत्नी-जानें पूरा मामला

प्रतिभा सिंह बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस को भविष्य में मिलेगा लाभ

ewn24news choice of himachal 04 Mar,2023 10:33 pm

    पदाधिकारियों से अभियान तेज करने को लेकर की बैठक

    शिमला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में राजीव भवन शिमला सभी जिला पदाधिकारियों से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को किस तरह से और अधिक तेज करना है, इसको लेकर रणनीति तैयार की गई। प्रतिभा सिंह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान का पूरे देश में कांग्रेस पार्टी को लाभ मिलेगा।

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा के भारत जोड़ो यात्रा के सफल ना होने के दावों में किसी भी तरह का दम नहीं है। पूर्वांचल राज्य में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला है, लेकिन बावजूद इसके पार्टी इन राज्यों में भी काफी मजबूत हुई है।

    HPBose: जल्द कर लें यह काम, नहीं तो छात्रवृत्ति से धोना पड़ सकता है हाथ 

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा संसद के अंदर और बाहर कांग्रेस की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है, जिसके खिलाफ राहुल गांधी ने लोगों के बीच में जाकर भारत जोड़ो अभियान शुरू किया और उसी के दूसरे चरण में घर घर तक पहुंचने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई है। हिमाचल प्रदेश में भी हर घर तक राहुल गांधी और कांग्रेस की सोच को पहुंचाने के लिए पार्टी काम कर रही है।
    हिमाचल मिशन डिनोटिफाई: शिमला डीसी ऑफिस के बाहर भाजपा का प्रदर्शन


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather