नूरपूर : आघार पंचायत में महिला की मौत, पिता बोले- ससुराल वालों ने मार डाला
ewn24news choice of himachal 21 Jul,2023 4:20 am
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा जिला के नूरपुर क्षेत्र की आघार पंचायत में 27 वर्षीय पूजा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पूजा देवी की शादी तीन वर्ष पहले आघार पंचायत के अनिल कुमार से हुई थी।पूजा की एक वर्षीय बेटी भी है। मासूम अपनी मां पूजा को ढूंढ रही है। बेटी आनवी को नहीं पता की उसकी मां अब कभी नहीं आएगी।
उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
फॉरेंसिक टीम द्वारा भी मौके पर तथ्य जुटाए गए हैं।
पूजा देवी के पिता जर्म सिंह ने कहा कि वह गांव हरनोटा जरोट का रहने वाले हैं। तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी अनिल कुमार के साथ की थी। ससुराल वालों ने चार महीने बाद ही मेरी बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने तीन बार इन्हें घर आकर समझाया तथा एक बार वह किसी अन्य व्यक्ति को लेकर भी आए।हमने बेटी के ससुराल वालों को बहुत समझाया पर लड़के की माता ने हमारे साथ बहुत बदतमीजी की। पूजआकए पिता का कहना है कि ससुराल वाले मेरी बेटी को तंग कर रहे थे। मेरी बेटी को इन्होंने मार डाला है।
लड़की के पिता जर्म सिंह ने प्रशासन व सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।पंचायत प्रधान ममता देवी ने बताया कि सुबह सात साढ़े सात बजे उनके पास पूजा का ससुर आया और कहा कि उनकी बहू ने फंदा लगा लिया है। इसके बाद हम इनके घर गए। यह हमें लेकर छत पर गए तो देखा तो पूजा देवी नीचे लेटी हुई थी। पूजा देवी की मृत्यु हो चुकी थी।
इसके बाद पुलिस और मायके वालों को सूचित किया।
डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज़ कर लिया गया है। आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।