स्नो गैलरी धुंधी के पास हिमस्खलन : मनाली-लेह एनएच अवरुद्ध
ewn24news choice of himachal 12 Mar,2023 10:46 pm
एनएच के दोनों तरफ काफी संख्या में फंसे पर्यटक
मनाली। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और हिमस्खलन के मामले अभी भी कम नहीं हुए हैं। रविवार को स्नो गैलरी धुंधी के पास हिमस्खलन हुआ है जिसके चलते मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। बीआरओ की टीम मार्ग बहाली के कार्य में जुटी हुई है। हिमस्खलन के कारण एनएच के दोनों तरफ काफी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं जिसमें हजारों पर्यटक हैं।
बता दें कि आज दोपहर बाद स्नो गैलरी धुंधी के पास अचानक हिमस्खल हुआ और मलबा व पत्थर मार्ग पर आ गए। इसके चलते मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। रविवार को हजारों की संख्या में सैलानी अटल टनल रोहतांग के पार सिस्सु पहुंचे हैं। ऐसे में टनल के दोनों छोरों में जाम लग गया है। फिलहाल, मार्ग बहाली का कार्य जारी है।