Breaking News

  • हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आउट
  • रजोल से सारांश सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • HPPSC : जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पेपर-II का सिलेबस जारी
  • हिमाचल बजट : पंचायत सचिव के 853 तो तकनीकी सहायक के 219 पदों पर होगी भर्ती
  • हिमाचल बजट : आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, एसएमसी शिक्षकों सहित इनका बढ़ा मानदेय
  • हिमाचल बजट : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर को 3 फीसदी डीए का ऐलान
  • हिमाचल बजट : 1000 रोगी मित्रों की होगी नियुक्ति, 15000 रुपए मिलेगा मानदेय
  • हिमाचल बजट : शहरी निकाय प्रतिनिधियों का भी बढ़ा मानदेय, अब इतना मिलेगा
  • हिमाचल बजट : महिलाओं को 1500 रुपए सम्मान निधि को लेकर बड़ी अपडेट
  • हिमाचल बजट : वर्ष 2025-26 से सरकारी स्कूलों में डिजिटल हाजिरी होगी शुरू

कब और किस समय पर करें होलिका दहन, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

ewn24news choice of himachal 07 Mar,2023 2:18 am

    इस साल रंगों की होली खेलने और होलिका दहन को लेकर संशय बना हुआ है। फाल्गुन महीने की पूर्णिमा 6 और 7 मार्च 2023 को है, लेकिन सोमवार की पूरी रात पूर्णिमा रहेगी और मंगलवार को दिनभर रहेगी। होलिका दहन पूर्णिमा पर सूर्यास्त के बाद किया जाता है।





    होलिका दहन के अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। पूर्णिमा तिथि दो दिन है जिस वजह से  इस बार होलिका दहन की डेट को लेकर लोगों में संशय की स्थिति पैदा हो गई है। होलिका दहन की सही तिथि क्या है और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं ...

    फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 6 मार्च, 2023 की शाम 4.17 पर शुरू होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 7 मार्च, 2023 को शाम 6.09 तक है। होलिका दहन का मुहूर्त किसी त्योहार के मुहूर्त से ज्यादा महवपूर्ण और आवश्यक है। होलिका दहन की पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाए तो यह दुर्भाग्य और पीड़ा देती है।
    Breaking – हिमाचल कैबिनेट : शराब के ठेकों को लेकर बड़ा फैसला, वाटर सेस बिल को मंजूरी

    दरअसल, होलिका दहन का मुहूर्त तीन चीजों पर निर्भर करता है। पूर्णिमा तिथि, प्रदोष काल और भद्रा न हो। ऐसा बहुत ही कम होता है कि होलिका दहन इन तीनों चीजों के साथ होने पर हो। लेकिन पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का होना बेहद जरूरी है।





    पूर्णिमा के रहते हुए पुच्छ काल में यानी भद्रा के आखिरी समय में होलिका दहन  करना शुभ माना जाता है। होलिका दहन  6 और 7 मार्च के बीच रात 12 बजकर 40 मिनट से 2 बजे तक करना शुभ होगा क्योंकि 7 मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम 6 बजकर 10 मिनट तक ही है, लेकिन कई जगह पर 7 मार्च को भी होलिका दहन किया जाएगा।

    होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 07 मार्च, मंगलवार को शाम 06 बजकर 12 मिनट से रात 08 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

    होलिका दहन का महत्व

    हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन का पौराणिक और धा4मिक महत्व दोनों ही है क्योंकि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। इसके साथ ही इस दिन होलिका दहन की विधिवत पूजा करते हैं और अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही बसंत ऋतु का स्वागत करते हुए अग्नि देवता को धन्यवाद देते हैं।
    Breaking – हिमाचल कैबिनेट : शराब के ठेकों को लेकर बड़ा फैसला, वाटर सेस बिल को मंजूरी

    होलिका दहन पूजा विधि

    होलिका की पूजा से पहले भगवान नरसिंह और प्रहलाद का ध्यान करें। इसके बाद होलिका में फूल, माला, अक्षत, चंदन, साबुत हल्दी, गुलाल, पांच तरह के अनाज, गेहूं की बालियां आदि चढ़ा दें। इसके साथ ही भोग लगा दें। फिर कच्चा सूत लपेटते हुए होलिका के चारों ओर परिवार के साथ मिलकर परिक्रमा कर लें।



    इसके बाद होलिका में जल का अर्घ्य दें और सुख-समृद्धि की कामना करें।  फिर सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में होलिका दहन करें। होलिका दहन के समय अग्नि में कंडे, उबटन, गेहूं की बाली, गन्ना, चावल आदि अर्पित करें। इसके साथ ही होलिका दहन के अगले दिन होलिका दहन की राख माथे में लगाने के साथ पूरे शरीर में लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को हर तरह के रोग-दोष से छुटकारा मिलेगा।




    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather