भारी बारिश और भूस्खलन ने तबाही में गंवाई जान
नाहन। सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचाई है। उत्तरी सिक्किम के चट्टेन में एक सैन्य शिविर में भूस्खलन होने से हिमाचल के एक जवान सहित तीन सैनिकों की जान चली गई। जबकि 6 अन्य लापता बताए जा रहे हैं। सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव निवासी लांस नायक मनीष ठाकुर (27) की इसमें मृत्यु हुई है।
मनीष 15 जनवरी, 1998 को जन्मे थे। वह 2016 में सेना में भर्ती हुए। वे 3 डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे। तीन महीने पहले ही मनीष की शादी हुई थी।
गंगथ महा दंगल : अंतरराष्ट्रीय स्तर की 10 महिला पहलवान करेंगी शिरकत
सिरमौर जिला के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव निवासी लांस नायक मनीष ठाकुर के सिक्किम में ड्यूटी के दौरान शहीद होने का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये खबर अत्यंत दुःखद है। प्रार्थना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।