कौल सिंह का दावा : 45 से 50 सीटें जीतेगी कांग्रेस, सरकार के खिलाफ रिकॉर्ड मतदान
ewn24news choice of himachal 15 Nov,2022 11:19 pm
शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कांग्रेस की 45 से 50 सीटें जीतने का दावा किया है। प्रदेश में इस बार सरकार के खिलाफ रिकॉर्ड मतदान हुआ है।
बीजेपी की सरकार में लोग महंगाई बेरोजगारी से परेशान हैं। प्रदेश की जनता ने बीजेपी की सरकार के खिलाफ बाहर आकर रिकॉर्ड मतदान किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी 15 से 20 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी।
कौल सिंह ने शिमला में कहा कि कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र है, कांग्रेस मुख्यमंत्री घोषित नहीं करती हैं। वह स्वयं नौवीं बार चुन कर आएंगे। पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री के पदों पर भी रहे हैं।
एक बार के विधायक भी मुख्यमंत्री का दावेदार होता है। कांग्रेस बहुमत में आने के बाद एक प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री बनता है। सोनिया गांधी जो भी निर्णय करेंगी वह स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी में तानाशाही है।
उत्तराखंड में हारे हुए को सीएम बनाया गया। प्रदेश में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। लोगों ने सरकार के खिलाफ मतदान किया है। पांच साल के कुशासन, महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ मतदान हुआ है।